
SSC CPO Slot Selection 2025 (Image: Freepik)
SSC CPO Slot Selection 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने से दिल्ली पुलिस और CAPF परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंद का स्लॉट चुनने का आखिरी मौका दिया है। अब SSC CPO 2025 स्लॉट चयन विंडो 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी पसंद के शहर का चयन कर सकते हैं।
आयोग के मुताबिक, यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले 21 नवंबर तक उपलब्ध सेल्फ-स्लॉटिंग विंडो का उपयोग नहीं किया था। अब ऐसे उम्मीदवार दोबारा लॉगिन कर फीडबैक मॉड्यूल के जरिए अपनी पसंद का शहर चुन सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों के लिए शहर का अलॉटमेंट सर्वोत्तम प्रयास (Best Effort Basis) के आधार पर किया जाएगा।
कमीशन ने यह भी साफ किया है की अगर उम्मीदवार इस बार भी स्लॉट नहीं चुनते हैं, तो -
इस बीच, जिन्होंने पहले ही स्लॉट का चयन कर लिया है, उनके लिए SSC CPO 2025 सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।
SSC CPO 2025 परीक्षा 9 से 12 दिसंबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में कुल 5308 पदों के लिए की जा रही है।
चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल हैं।
SSC ने हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 7,948 वैकेंसी विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घोषित की हैं। इसमें ये पद शामिल हैं।
ये वैकेंसी अस्थायी हैं और विभागीय अपडेट के आधार पर बढ़ या घट सकती हैं। जो भी अभ्यर्थी SSC CPO या MTS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अपडेट बेहद जरूरी है। परीक्षा स्लॉट समय पर चुन लें, ताकि एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सुविधाओं में कोई परेशानी न हो। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तुरंत प्रक्रिया पूरी कर लें।
Updated on:
02 Dec 2025 10:30 am
Published on:
02 Dec 2025 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
