
Prashant Kishore, KC Sinha(Image-X/@PrashantKishor)
KC Sinha Jan Suraj: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान हो गया है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद सभोई दाल अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जनसुराज ने 51 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक ऐसा नाम शामिल है, जिसे सिर्फ बिहार के लोग नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लोग भी जानते हैं। खासकर कोई ऐसा छात्र नहीं होगा। जिसने उनकी लिखी किताब ना पढ़ी हो। पार्टी ने केसी सिन्हा (KC Sinha) को पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। KC Sinha गणित विषय के मास्टर हैं।
केसी सिन्हा का पूरा नाम कल्याण चंद्र सिन्हा है। उनका जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में करने वाले KC Sinha ने आगे चलकर B.Sc और M.Sc में गोल्ड मेडल हासिल किया और 1990 में PhD की उपाधि हासिल की। उन्होंने गणित को कठिन विषय नहीं, बल्कि समझने लायक और आसान बनाने की दिशा में काम शुरू किया। उनकी किताबें न केवल बिहार के स्कूलों में बल्कि देशभर के छात्रों के लिए मार्गदर्शक बन गई। आज भी उनकी मैथ बुक्स कक्षा 9वीं से 12वीं और JEE, इंजीनियरिंग और साइंस विषयों की तैयारी में अहम रोल निभाती है।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद KC Sinha टीचिंग फील्ड में आ गए। उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्द पटना यूनिवर्सिटी से अपना टीचिंग करियर शुरू किया। उन्होंने साइंस कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर काम किया और अपने ज्ञान व शैली से छात्रों के बीच लोकप्रिय हो गए। लेकिन उन्हें असली पहचान उनकी किताबों ने दिलाई। अब तक वे 70 से अधिक किताबें लिख चुके हैं, जो भारत के तमाम बोर्ड और कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई जाती हैं।
किताब के साथ-साथ इस डिजिटल दौर में वे एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जहां वे गणित के जटिल विषयों को आसान भाषा में समझाते हैं। लाखों विद्यार्थी वहां से सीखते हैं। उनके चैनल पर कई हजार सब्सक्राइबर हैं।
इस बात को लेकर बहुत चर्चा है कि क्या प्रशांत किशोर भी केसी सिन्हा से पढ़ें हैं? लेकिन अलग-अलग तरह की जानकारी लेने के बाद इस बात की कोई पुष्टि नहीं मिलती है कि प्रशांत ने कभी KC Sinha से पढ़ा है। लेकिन अब प्रशांत ने अपनी पार्टी से केसी सिन्हा को टिकट दिया है।
Published on:
10 Oct 2025 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
