Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री की घोषणा: 7 अक्टूबर को मिली नई छुट्टी, आज और कल स्कूल कॉलेज बैंक बंद, 28 अक्टूबर भी छुट्टी

Chief Minister announced new public holidays मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मंगलवार को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहारों में नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, छठ पूजा है।

less than 1 minute read
Google source verification
अक्टूबर में छुट्टी ही छुट्टी (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

Chief Minister announced new public holiday अक्टूबर महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्र की महानवमी और दशहरा से हो रही है। 1 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा होने के कारण प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। 2 अक्टूबर को भी सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्रदेश में महर्षि वाल्मीक जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की है। ऐसे में 7 अक्टूबर मंगलवार को छुट्टी रहेगी।

बैंकों को भी कई छुट्टियां मिलने

उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने में बैंकों को भी कई छुट्टियां मिल रही है। आज 1 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा की छुट्टी हो रही है। जबकि 2 अक्टूबर गुरुवार को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। बैंकों में 20, 22 और 23 अक्टूबर को क्रमशः दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज या चित्रगुप्त जयंती का अवकाश है।

7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल्मिक जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके पहले एक और दो अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती की भी छुट्टी पड़ रही है। 28 अक्टूबर को महापर्व छठ पूजा मनाया जाएगा। इसके लिए भी प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।