
फोटो सोर्स- पत्रिका
Kanpur coldest district in last 24 hours मौसम विभाग ने शीत लहर, कोहरा और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले कुछ दिनों में कोहरा गिरने की संभावना है। इस दौरान भीषण ठंडी पड़ेगी। तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि इटावा का 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। चौथे स्थान पर फुरसतगंज 9.7 बरेली 9.8 और बाराबंकी 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में भी कानपुर सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बस्ती का तापमान 30 डिग्री, बहराइच का 29.8 डिग्री, झांसी का 29.5 डिग्री और फुरसतगंज का तापमान 29.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई पड़ रहा है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ला नीना प्राकृतिक जलवायु घटना 'ला नीना' के कारण इस वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी। 17 और 18 नवंबर को देश के दक्षिण और पश्चिम-दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त आज और कल शीतलहर चलने की भी संभावना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी कोहरा गिरने की जानकारी दी गई है।
नवंबर महीने में कानपुर नगर, इटावा, फुरसतगंज, बरेली का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जो इस बात का इशारा कर रहा है कि इस वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ेगी और उसका कार्यकाल भी अधिक रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने भी कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार अगले 20 दिनों में भीषण ठंड पड़ने लगेगी।
अचानक मौसम में परिवर्तन आने से तापमान के पूर्वानुमान धारासाही हो जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं इसमें प्रमुख भूमिका अदा कर रही हैं। गंगा के मैदानी क्षेत्र का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तापमान में अभी और कमी आएगी। लोगों को सलाह दी गई है कि घर से गर्म कपड़े पहनकर निकलें और कड़ाके की ठंड से बचें। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात में मौसम लगभग समान रहेगा।
Updated on:
14 Nov 2025 08:20 am
Published on:
14 Nov 2025 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
