7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! इन 4 रास्तों से संभलकर निकलें, कभी भी हो सकता है हादसा

MP News: चार प्रमुख पुलियाएं अब खतरे का कारण बन चुकी हैं। बारिश में टूटी, रेलिंग गायब, और रोज़ाना हजारों लोग जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं।

3 min read
Google source verification

गुना

image

Akash Dewani

Oct 08, 2025

four dangerous bridges alert accidents risk guna mp news

four dangerous bridges alert accidents risk guna (फोटो- सोशल मीडिया)

Dangerous Bridges: सावधान ! आप यदि गुना के इन चार मार्गों से होकर कहीं जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं। क्योंकि यह मार्ग वर्तमान में पखितरनाक हालत में हैं। जहां से निकलते समय आपको बड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। मार्ग में पड़ने वाली पुलिया इस बार की बारिश में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

जहां से निकलते समय यदि सावधानी नहीं बरती गई तो आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। प्रतिदिन इन मागों से हजारों लोग निकलते हैं। इन्हें सुधारने के लिए स्थानीय पार्षद नगरपालिका से लेकर विधायक और केंद्रीय मंत्री तक पत्राचार कर चुके है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। (MP News)

कैंट खैजरा मार्ग की पुलिया

गुना-अशोकनगर मार्ग पर कैंट चौराहा से गुलाबगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर यह पुलिया बनी है। जिसका निर्माण कई साल पहले पीब्ल्यूडी ने कराया था। तब से लेकर आज तक इसका मेंटीनेंस नहीं किया गया। हर साल की बारिश में पानी के तेज बहाय से यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। एक साइड से काफी हिस्सा टूटकर गिर चुका है। पुलिया के दोनों ओर रेलिंग नहीं है। जिससे वाहन चालकों को हर समय खतरा रहता है। यह मार्ग ग्राम खैजरा सहित करीब 6 गांव को पहुंचाने वाला मुख्य मार्ग है। गांव से स्कूल के बच्चे भी प्रतिदिन यहां से निकलते हैं। (MP News)

शिव कॉलोनी की पुलिया

यह पुलिया इस साल की बारिश में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक शिकायत की। तब जाकर प्रशासन हरकत में आया और कुछ मेंटनेंस कार्य किया। क्योंकि इस कॉलोनी में सिंधिया का आगमन होना था। लेकिन उनके जाने के बाद पुलिया को सुधारने की सुध न तो नगरपालिका ने और न ही प्रशासन ने ली है। वर्तमान में पुलिया की जो हालत है. उसमें वाहन चालक कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। (MP News)

घोसीपुरा-रेलवे स्टेशन मार्ग की पुलिया

गुना-अशोकनगर रोड से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचाने वाला यह शार्टकट मार्ग है। इस इलाके के घोसीपुरा क्षेत्र में बनी पुलिया काफी समय से बदहाल है। दोनों ओर रेलिंग तो पहले से ही नहीं थी। इस बार बारिश ने इसे और ज्यादा क्षतिग्रस्त कर दिया। रात के समय यहां से निकलना बहुत ज्यादा खतरनाक हो गया है। जबकि इस मार्ग से रात में ही यात्री आते-जाते हैं। अब तक कई दुर्घटनाएं इस पुलिया पर हो चुकी हैं। पास में ही निजी स्कूल है. जिसके बच्चों का भी इसी मार्ग से आना जाना होता है। (MP News)

ईदगाहबाड़ी की पुलिया

इस पुलिया सबसे ज्यादा इलाके को कवर करती है। प्रतिदिन 10 हजार लोगों का आवागमन यहां से होता है। ग्राम सकतपुर और बमोरी के कुछ गांवों तक जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। इसके अलावा शहर के 4 वार्डों को यह पुलिया जोड़ती है। पुलिया काफी पुरानी है। जो इस बार की बारिश और बाढ़ से बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है। रात तो क्या दिन में भी यहां से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। आए दिन छोटे-मोटे हादसे यहां होते रहते हैं। (MP News)

जिम्मेदारों ने कहा ये

ईदगाहबाड़ी की पुलिया दो वार्डों के क्षेत्र में आती है। इसलिए दोनों वार्डों के पार्षदों ने नगरपालिका अध्यक्ष के अलावा गुना विधायक और सांसद सिंधिया को भी पत्र लिखकर इसे ठीक कराने की मांग की है। एक बार विधायक पन्नालाल आए थे, उन्होंने अपनी निधि से इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी ठीक नहीं हुई तो हम उनके पास गए तो उन्होंने कहा अब मेरे पास बजट नहीं है।- महेश कुशवाह, पार्षद वार्ड 7

शहर के जिन इलाकों में पुलिया क्षतिग्रस्त हालत में हैं। हम उन इलाकों में गए भी हैं, हैं, वहां की जनता को आश्वासन भी दिया है। जल्द ही इन पुलियाओं को ठीक करने का काम शुरू होगा।- पन्नालाल शाक्य, विधायक, गुना