Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Akasa Airlines ग्वालियर से चलेंगे मुसाफिर दो घंटे में पहुंचेगे मुंबई

अकासा एयरलाइंस की हवाइ सेवा 27 फरवरी से शुरू

Akasa Airlines air service starts from 27th February
Akasa Airlines ग्वालियर से चलेंगे मुसाफिर दो घंटे में पहुंचेगे मुंबई

ग्वालियर से मुंबई के बीच दूसरी हवाई सेवा की शुरूआत हो रही है। 27 फरवरी से अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट ग्वालियर से मुंबई के बीच उड़ान भरेगी। इससे पहले इंडिगो की हवाई सेवा संचालित है। केंद्रीय नगर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीटर हैंडल (एक्स) से बताया है ग्वालियर से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। यह फ्लाइट हफ्ते में एक दिन रहेगी।
हवाई सफर में ग्वालियर का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक ग्वालियर से दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और अयोध्या के बीच फ्लाइट सचांलित है। 27 फरवरी से अकासा मुंबई की हवाइ सेवा शुरू गिनती में इजाफा कर रही है। इससे पहले अकासा ने अहमदाबाद और ग्वालियर के बीच हवाइ सेवा शुरू की थी।
सिंधिया का संदेश
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर ट्वीट किया है ग्वालियर से हवाई सेवाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। 27 फरवरी से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और वीरों की भूमि ग्वालियर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। इसकी शुरूआत क्षेत्र के विकास और पर्यटन को बढ़ाने में सहायक होगी।
2 घंटे का सफर
अकासा एयरलाइंस ने ग्वालियर और मुंबई के बीच सेवा का शैडयूल जारी किया है। इसके मुताबिक मुंबई से फ्लाइट 12.10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:00 बजे राजमाता विजयाराजे विमानतल पर आएगी। यहां से दोपहर 2:40 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट रवाना होगी शाम 4.40 बजे वहां पहुंचेगी। ग्वालियर और मुंबई के बीच सफर करीब 2 घंटे का रहेगा।