Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी खुले मैदान में करेंगे रात्रि विश्राम, लगाए जा रहे तंबू

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुरैना के देवपुरी मंदिर से मध्यप्रदेश में होगा प्रवेश, दो आएगी ग्वालियर

2 min read
राहुल गांधी खुले मैदान में करेंगे रात्रि विश्राम, लगाए जा रहे तंबू

राहुल गांधी खुले मैदान में करेंगे रात्रि विश्राम, लगाए जा रहे तंबू


ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को ग्वालियर आएगी। यात्रा का पड़ाव सिरोल में रहेगा। राहुल यहां खुले मैदान में रात बिताएंगे, इसलिए यहां तंबू लगाए गए हैं। विश्राम स्थल पर सुरक्षा के लिए कड़ा घेरा रहेगा। सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजङ्क्षनग के लिए करीब 30 सदस्यों की टीम ग्वालियर आ रही है। यात्रा दूसरे दिन यहां से रवाना होगी। इसलिए शहर करीब 15 घंटे हाई सिक्योरिटी जोन रहेगा।
राहुल गांधी 2 मार्च को रात करीब 8 बजे ग्वालियर आएंगे। यहां उनके रुकने का इंतजाम सिरोल में रहेगा। इसलिए पड़ाव स्थल को सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है, राहुल गांधी के साथ करीब 300 लोगों की टीम भी मैदान में ही रात्रि विश्राम करेगी। इसके लिए मैदान को जेसीबी से समतल किया है, यहां तंबू लगाए जा रहे हैं। मीङ्क्षटग के लिए मिनी डोम लगाया गया है। राहुल और उनकी टीम रात्रि भोज और सुबह का नाश्ता भी यहीं करेगी, इसलिए अस्थाई किचन भी बनाए जा रहे हैं। पूरा सेटअप भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों से ग्वालियर पहुंचा है।

आमसभा को करेंगे संबोधित, शिवपुरी रवाना होगी यात्रा
राहुल गांधी ग्वालियर में आमसभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल सभा स्थल को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि आयोजक मान रहे हैं कि सभा हजीरा पर होगी। उसके बाद यात्रा शिवपुरी के लिए रवाना होगी।

ऐसे तैयार हो रहा विश्राम स्थल

< सिरोल के मैदान का बड़ा हिस्सा जेसीबी से समतल किया गया है, जो बचा है वहां जेसीबी और रोलर चलाया जा रहा है।
< विश्राम स्थल के चारों तरफ अस्थाई चाहर दीवारी भी तैयार की जा रही है।
< खुले मैदान में उजाला करने के लिए बिजली का इंतजाम किया गया है।
< रविवार शाम तक मैदान में 10 हाईटेक तंबू लगाए जा चुके थे। बाकी को लगाने का काम चल रहा था।
< भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहन पूरा तंबू, किचन और दूसरी जरूरतों का सामान लेकर विश्राम स्थल पर पहुंच रहे हैं।
< विश्राम स्थल की सुरक्षा के लिए एएसएल (एडवांस लाइजङ्क्षनग टीम) सोमवार को पहुंचेगी। उसके हिसाब से सुरक्षा का घेरा कसा जाएगा।


मुरैना के बाबा देवपुरी मंदिर से होगा मध्यप्रदेश में प्रवेश
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मुरैना के बाबा देवपुरी मंदिर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा, यात्रा में कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, इसलिए मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा 29 फरवरी से 2 मार्च तक बाबा देवपुरी पर व्यवस्था शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष पूरन ङ्क्षसह कुशवाह, सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष तरुण यादव, मुन्ना सिकरवार, रामप्रकाश शिवहरे, मुन्नालाल खरे, आनंद जिझोतिया, राजू बाथम, अब्दुल रज्जाक, गोङ्क्षवद अग्रवाल, ङ्क्षपटू शाक्यवार व कांग्रेस सेवादल के ं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष पटवारी 27 से ग्वालियर-चंबल के दौरे पर
मप्र में राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी 27 फरवरी से ग्वालियर-चंबल के दौरे पर रहेंगे। पटवारी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे मुरैना में यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। वे शाम 5 बजे ग्वालियर आएंगे और यहां वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 28 फरवरी को सुबह 10 बजे मोहना के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद शिवुपरी, कोलारस और गुना में भी बैठक लेंगे।