Speaker Narendra Singh Tomar offered a symbolic sacrifice on Dussehra in MP
Dussehra - देश दुनिया में विजया दशमी का पर्व आज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में भी इस मौके पर अनेक सरकार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सनातन संस्कृति में इस पर्व को शस्त्र-पूजन परंपरा के लिए जाना जाता है। ऐसे में ग्वालियर में डीआरपी लाइन स्थित पुलिस शस्त्रागार परिसर में उत्साह, उमंग के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। शस्त्र-पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय के साथ-साथ शक्ति की आराधना का भी पर्व है। खास बात यह है कि इस मौके पर जिले की कलेक्टर ने बंदूक चलाई विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतीकात्मक बलि दी।
विजय दशमी पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच शस्त्र पूजन किया गया। विधायक मोहन सिंह राठौर, संभाग आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर व एसएसपी ने यज्ञ में आहुतियां देकर शस्त्र-पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं। शक्ति पूजा की अन्य रस्में भी निभाई गईं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बंदूक चलाई। उन्होंने शस्त्र-पूजन की रस्म स्वरूप आसमान में हर्ष फायर किए। संभाग आयुक्त खत्री, आईजी सक्सेना व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हर्ष फायर किए।
शस्त्र पूजन के साथ दशहरा पर बलि देने की परंपरा भी निभाई गई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुम्हडे को तलवार से काटकर प्रतीकात्मक बलि दी। एसपी ईओडबल्यू दिलीप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर, सुमन गुर्जर व जयराज कुवेर व एसपी लोक आयुक्त निरंजन शर्मा भी यहां उपस्थिति थे।
Published on:
02 Oct 2025 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग