High Blood Pressure (photo- freepik)
High Blood Pressure: हाई बल्ड प्रेशर की समस्या यानी हाइपरटेंशन (Hypertension) आज के समय में सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। इसे साइलेंट किलर (Silent Killer) भी कहा जाता है। अक्सर लोग इस बीमारी को समय रहते पहचान नहीं पाते हैं। जब तक समस्या का पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुका होता है। यह केवल दिल और किडनी पर ही असर नहीं डालता है। बल्कि आंखों पर भी हाई ब्लड प्रेशर के संकेत साफ नजर आने लगते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे।
हाई बीपी सबसे पहले शरीर के नाजुक अंगों को प्रभावित करता है और उनमें आंखें सबसे ज्यादा संवेदनशील होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर से आंखों की रेटिना (Retina) पर असर पड़ता है, जिसे हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहा जाता है। इस स्थिति में रेटिना के पीछे के टिशूज डैमेज हो जाते हैं और ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है। अगर लंबे समय तक समस्या बनी रहे तो दृष्टि खोने तक की नौबत आ सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर के आंखों पर दिखने वाले लक्षण में आंखों में लालपन, धुंधला दिखाई देना, अचानक दृष्टि में कमी, आंखों में दबाव या दर्द महसूस होना। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान न किया जाए तो आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर का मतलब है जब रक्तचाप 180/120 mmHg से ऊपर चला जाए। इसके असर से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बार-बार सिरदर्द होना, सांस लेने में दिक्कत, पेट और छाती में दर्द, पीठ में दर्द और शरीर का सुन्न पड़ना, कमजोरी और थकान, देखने और बोलने में तकलीफ होना।
अगर समय रहते हाई ब्लड प्रेशर का इलाज न किया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इनमें स्ट्रोक, हार्ट अटैक, क्रोनिक किडनी डिजीज, आई डैमेज, हार्ट फेलियर, धमनियों में प्लाक और वस्कुलर डिमेंशिया जैसी दिक्कतें शामिल हैं।
नमक कम खाएं – भोजन में सोडियम की मात्रा नियंत्रित रखें।
पोटैशियम युक्त आहार लें – केला, नारियल पानी, दालें और हरी सब्जियां फायदेमंद हैं।
नियमित व्यायाम करें – रोजाना 30 मिनट की वॉक या योग से वजन कंट्रोल में रहेगा।
शराब और स्मोकिंग से बचें – ये ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं।
तनाव कम करें – मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज अपनाएं।
अच्छी नींद लें – रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है।
Published on:
30 Sept 2025 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल