
Aaj Ka Rashifal 11 November 2025
Aaj Ka Rashifal 11 November 2025 : 11 नवंबर 2025 का राशिफल: 11 नवंबर 2025 मंगलवार का दिन है, जो मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का सातवां दिन है। आज ग्रहों की स्थिति में विशेष योग बन रहे हैं। सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान रहेंगे। जो कई राशियों के लिए बड़े फैसले लेने और धन लाभ के संकेत दे रहा है। मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए कर्मक्षेत्र में बदलाव के आसार हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. अल्पना मिश्रा से यह शुभ दिन आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन की शांति का है। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव ना करें। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। दुर्घटना से बचें।
शुभ रंग - सुनहरा
शुभ अंक - 1
सुझाव: हनुमान जी को आराधना करें।
आज का दिन वृषभ राशि के लिए सर्वोत्तम होने वाला है क्योंकि गुरु, चंद्र का पुष्य नक्षत्र में यह योग पूर्णतः सुखदायक है। हालांकि जीवनसाथी से विवाद समस्या दे सकता है। यात्रा करना लाभकारी है। साझेदारी में कोई काम करने से बचें। प्रेम-सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। शिक्षा में सफलता के योग है।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 7
सुझाव - कठोर निर्णय लेने से बचें।
आज का दिन परिवार तथा निकट के रिश्तों में बितेगा, किसी समारोह का हिस्सा भी बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्ध में तनाव रह सकता है। यदि आप लेखन कार्य आदि के शौकीन है तो कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। शिक्षा में मेहनत अधिक रहेगी।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - 6
सुझाव - कम बोलें। और ज्यादा सुनें।
आज का दिन कुछ नए चैलेंज लेकर आ रहा है। पूरा ही दिन, बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परन्तु अच्छी बात यह कि परिणाम अच्छा होगा। संग-सम्बन्धियों से कोई विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में विवाद से बचें। पेट और शुगर का ध्यान रखें। शिक्षा में सफलता।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - 6
सुझाव - विष्णु आराधना करें।
सिंह राशि के जातकों के लिए भी परिश्रम सफलता देगा। नेतृत्व के कामों में आप का दमखम देखने को मिलेगा । आपकी वाणी में एक अद्भुत तेज आज देखने को मिलेगा। दाम्पत्य भी ठीक रहेगा। प्रेम में तनाव, स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ही बेहतर रहेंगी।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - 1
सुझाव - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। कृषि, लेखन, मीडिया के लिए दिन अत्यंत शुभ फल दायक है। दाम्पत्य जीवन खुशियों भरा रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार से लाभ। प्रोपर्टी खरीदने के लिहाज से भी दिन अत्यंत शुभ है।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - 10
सुझाव - पीपल पर जल चढ़ाएं।
आज व्यापारिक वर्ग के तुला राशि के जातकों के लिए दिन अत्यन्त ही शुभ है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाने रखने के लिए अपने साथी की भावनाओं को भी समझने का प्रयास करें। प्रेमी की भावनाओं को आहत ना करें। शिक्षा में नए अवसरों से लाभ। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - 1
सुझाव - राम नाम का जाप करें।
आपकी जिद आज कलह का कारण बन सकती है। परिवार के किसी के बीमार होने की भी आशंका है। जीवन साथी की बातों को भी सुनें। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। शिक्षा में सुधार।
शुभ रंग - महरून
शुभ अंक - 3
सुझाव - हनुमान जी का चोला चढ़ाएं।
बहुत समय से विवादित मामले सुलझ सकते हैं । प्रॉपर्टी लेने के लिए लोन ले सकते है। हर तरह का प्रयास सफलता देगा। दाम्पत्य मधुर रहेगा। सर्दी से बचें। शिक्षा उत्तम।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - 6
सुझाव - गुरु को उपहार दें।
अशुद्ध भाषा के प्रयोग से बचें। आलस्य से काम बिगड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। धन के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश के अच्छे लाभ के संकेत हैं। शिक्षा में बेहतर। चोट लग सकती है।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - 10
सुझाव - शनिदेव की आराधना।
आज का दिन छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आ रहा है। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। परिजनों का साथ नहीं मिलेगा। शाम तक भाग्य में सुधार होता दिखाई दे रहा है। अतः महत्वपूर्ण फैसले शाम के बाद लें। प्रेम सम्बन्ध करियर में रुकावट ला सकते है।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - 9
सुझाव - गणपति जी को दूर्वा चढ़ाएं।
किसी भी गलत काम को करने से बचें। सही काम में अच्छा लाभ मिलेगा। आलस्य से दूर रहें। हड्डियों का ध्यान रखें। शेयर मार्केट से लाभ। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में रोमांस बना रहेगा। शिक्षा में उपाधि प्राप्ति के योग हैं।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 3
सुझाव - गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ।
Updated on:
11 Nov 2025 06:48 am
Published on:
11 Nov 2025 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
