Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 2 December 2025 : मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल, जानें शुभ रंग और अंक

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025 : आज 2 दिसंबर 2025, मंगलवार का दैनिक राशिफल (Rashifal) जानें। पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे। आज का शुभ रंग, शुभ अंक, राहुकाल (02:47 PM - 04:06 PM) और पंचांग की पूरी जानकारी।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 2 December 2025

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025 : आज 2 दिसंबर 2025, मंगलवार का दैनिक राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025 : साल 2025 का दिसंबर माह आपके लिए क्या लेकर आया है? पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 है, तिथि द्वादशी (03:57 सायं तक) है और नक्षत्र अश्विनी (08:51 पी एम तक) है। चंद्रमा आज मेष राशि में संचार करेंगे। अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो ध्यान दें कि आज राहुकाल दोपहर 02:47 बजे से 04:06 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्यों को टालना बेहतर है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए सभी 12 राशियों मेष से मीन के लिए आज का विस्तृत दैनिक राशिफल।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Rashifal Mesh​)

भावनात्मक तौर पर उत्साहित महसूस करेंगे। कार्यों में इसका प्रभाव आने में थोड़ा समय लगेगा। आलस्य छोड़ना होगा मनोरंजन के लिए यात्रा हो सकती है। किसी खास कार्य पर गहन मंथन की संभावना है।
शुभ रंग - महरून
शुभ अंक - 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishabh)

परिश्रम को सफलता में बदलने में कठिनाइयां आ सकती है। आर्थिक तौर पर चिंतित रह सकते है। संतान से बातचीत करते समय शब्दों में कोमलता दिखानी होगी। शिक्षार्थियों को एकाग्रता के लिए प्रयत्नशील रहना होगा।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - 6

आज का मिथुन राशिफल (Today Horoscope Mithun)

कार्यों को व्यवस्थित करने का दिन है। कार्यों के परिणाम संतोषजनक रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को खोज और अनुसंधान के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रिय जनों से मुलाकात होगी।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 7

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark)

कार्यस्थल पर व्यस्त दिन रह सकता है। कार्य कुशलता बढ़ानी होगी। दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। भावनात्मक मुद्दे हावी रहेंगे। उच्च अधिकारियों का व्यवहार असंतुलित रह सकता है।
शुभ रंग - ग्रीन
शुभ अंक - 3

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh)

आशावान और स्थिर महसूस करेंगे। लोगों का समर्थन मिलेगा। नई जिम्मेदारियां के लिए पृष्ठभूमि तैयार होगी। नए भावनात्मक संबंधों में और मजबूती आएगी। भाग्य के समर्थन से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 9

आज का कन्या राशिफल (Today Horoscope Kanya)

स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। विरोधियों की गतिविधियों का सही आकलन करना आगे की समस्याओं से बचाएगा। पूर्व निर्धारित सीमा से खर्च आगे जा सकते हैं।
शुभ रंग - ब्राऊन कलर
शुभ अंक - 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula)

भावनात्मक संबंधों के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा। समय और धन किसी खास अपेक्षा को पूरा करने में खर्च हो सकते हैं। दैनिक रोजगार में नई कार्यशैली से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग - स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Today Horoscope Vrischik)

आशंकाओं का स्तर बढा हुआ रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेना परेशानी भरा रह सकता है। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। भूमि और भवन के व्यापार में सकारात्मक बातचीत संभव है।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 1

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

नई मुलाकातें प्रगाढ हो सकती है। पुराने प्रकरणों की वजह से भाग दौड़ बढ़ सकती है। धार्मिक आस्था बढ़ने से मानसिक तनाव कम होंगे। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। अधिक भरोसा करने से बचे।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 3

आज का मकर राशिफल (Today Horoscope Makar​)

व्यावसायिक क्रिया से शीलता बढ़ेगी। परिवार को समय देना मुश्किल होगा। उच्च अधिकारियों से तनाव लेने से बचे तकनीकी से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलने का समय है। जीवनसाथी की बात को महत्व देना होगा।
शुभ रंग - ऑफ़ व्हाईट
शुभ अंक - 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

अनायास किसी खास कार्य के आगे बढ़ने से प्रफुल्लित महसूस करेंगे। बच्चों के भविष्य के लिए नई कार्य योजना बनाने का सही समय है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। विदेश व्यापार से जुड़े मसले हल हो सकते हैं।
शुभ रंग - सिल्वर
शुभ अंक - 7

आज का मीन राशिफल (Today Horoscope Meen)

वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी मन बात कहने से पहले पात्रता चुने। व्यावसायिक गतिविधियों में शिथिलता अनुभव करेंगे। कानूनी मामलों में विशेषज्ञों की राय पर चलना हितकर रहेगा।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 8