5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ? जानिए शुभ रंग और अंक

Today Horoscope 6 December 2025 : 6 दिसंबर 2025 का राशिफल: पंडित मुकेश भारद्वाज से जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल। शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय, शुभ रंग, और शुभ अंक। किन राशियों को आर्थिक लाभ होगा? जानें अपना राशिफल!

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025 : 6 दिसंबर 2025 शनिवार राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025 : आज 6 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन है और यह पौष मास का दूसरा दिन है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज सूर्य देव वृश्चिक राशि में और चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चूंकि आज शनिवार है, यह दिन कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज काले तिल, उड़द की दाल, छाता, या चमड़े के जूते का दान करना शुभ माना जाता है। पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, यह दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मेष, तुला, और मीन राशि के लिए जहां लाभ और सफलता के विशेष योग बन रहे हैं, वहीं अन्य राशियों को स्वास्थ्य, वाणी, और निर्णय लेने में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। अपनी राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Rashifal Mesh​)

सफलता के विशेष योग बन रहे हैं। मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है रुका हुआ और धन अटके हुए काम पूरे होने का समय है। प्रयत्नशील रहे भाई बहनों से संवाद बेहतर होगा। कुटिल लोगों से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishabh)

निर्णय लेने में परेशानी अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवार जनों की राय को महत्व देना होगा। वाणी से जुड़े प्रोफेशन जैसे एडवोकेट मार्केटिंग आदि वालों के लिए बेहतर दिन हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग - ब्ल्यू
शुभ अंक - 8

आज का मिथुन राशिफल (Today Horoscope Mithun)

सार्वजनिक जीवन में महत्व मिलेगा। पिछले किए गए कार्यों के परिणाम मिलने से उत्साहित रह सकते हैं। साझेदारी व्यवसाय में संभाल कर आगे बढ़ने का समय है। ससुराल पक्ष से मदद मिलने की संभावना है।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark)

आर्थिक रूप से थोड़ा खिंचाव महसूस करेंगे। कुछ परियोजनाओं को सीमित करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अपेक्षाएं पूरी होने का दिन है। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बाद में परेशानी का कारण बन सकती है। सावधानी रखें।
शुभ रंग - ऑफ़ व्हाईट
शुभ अंक - 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh)

व्यवसाय और जॉब में नई परिकल्पनाएं पूरी करने का समय हो सकता है। सही निर्णय तक पहुंचाना थोड़ा कठिन रहेगा। राय मशविरा से आगे बढ़ना फायदेमंद है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 3

आज का कन्या राशिफल (Today Horoscope Kanya)

कार्यस्थल पर कार्यों में समरसता रहेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। किसी खास निर्णय तक पहुंचना आसान नहीं रहेगा। अनुसंधान के कार्य आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी की राय को महत्व देना होगा।
शुभ रंग - महरुन कलर
शुभ अंक - 1

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula)

बाकी का समर्थन मिलने से व्यावसायिक कार्यों में परिणाम शीघ्र मिलेंगे। शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों को अपने कार्य में अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के मन की बात को समझ कर प्रतिक्रिया मिलने का दिन है।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Today Horoscope Vrischik)

व्यर्थ के तनाव से अपने आप को परेशान ना करें। आर्थिक रूप से मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाने के लिए किया जा रहे प्रयासों को शीघ्र सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग - ब्ल्यू कलर
शुभ अंक - 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

भावनात्मक संबंधों में आए तनाव को दूर करने का सही समय है। साझेदारी व्यवसाय की उलझने दूर होगी। नई पूंजी की व्यवस्था करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। परिवार की मदद लेनी पड़ सकती है।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 3

आज का मकर राशिफल (Today Horoscope Makar​)

व्यवसायिक कार्यो में पारिवारिक जिम्मेदारियां पीछे छूट सकतीं हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर अनुभव कर सकते हैं। अपने मन की बात दूसरों से साझा करें। तनाव कम होंगे वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग - कॉपर कलर
शुभ अंक - 8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

कुछ नया सीखने की उत्कंठा मैं अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। नई तकनीकी से कार्यों में सरलता आएगी। भावनात्मक संबंधों में वाक् चातुर्य से स्थिति को तनाव पूर्ण होने से बचा लेंगे। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 5

आज का मीन राशिफल (Today Horoscope Meen)

दूसरों पर निर्भरता कम होगी। कार्यों की गति तेज रह सकती है। परिश्रम का लाभ तुरंत मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट और अन्य निवेश का लाभ उम्मीद से अधिक रहने की संभावना है।
शुभ रंग - पिकॉक ब्ल्यू कलर
शुभ अंक - 6