Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 7 नवंबर 2025 : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क से मीन तक 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 7 November 2025 : आज का राशिफल 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार): मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का दैनिक भविष्यफल। जानें किसे मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सावधान और आपका शुभ रंग व अंक क्या है।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 7 November 2025

Aaj Ka Rashifal 7 November 2025 : आज का भविष्यफल 7 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 7 November 2025 : 7 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन, मार्गशीर्ष मास की द्वितीया तिथि (सुबह 11:05 बजे तक) और उसके बाद तृतीया तिथि के साथ शुरू हो रही है। आज सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा पूरे दिन-रात वृषभ राशि में संचार करेंगे। वृषभ में चंद्रमा के गोचर से आज वसुमान योग और उच्च के चंद्रमा से गौरी योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। यह दिन 12 राशियों के लिए करियर, संबंध, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को लाभ और उत्साह मिलेगा, वहीं कुछ को संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए अपनी राशि के अनुसार जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।

आज का मेष राशिफल राशि (Aaj ka Mesh Rashifal)

व्यक्तिगत कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना होगा। व्यवसाय के लिए की गई बातचीत सार्थक परिणाम दे सकती है। बेरोजगारों को मनचाहे क्षेत्र में कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं। भावनात्मक संबंधों से निराशा महसूस करेंगे।
लकी कलर- महरुन
लकी अंक - 6

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

अति भावुकता में फैसले लेने से बचना होगा। बड़ी समस्याओं के हल निकलने का समय है। मित्रों को मदद करनी पड़ सकती है। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। यात्रा लाभकारी रह सकती है।
लकी कलर- गोल्डल कलर
लकी अंक - 9

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ने से व्यस्त रह सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी व्यर्थ के खर्चे परेशान कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दूसरों पर निर्भरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से मदद लेनी पड सकती है।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण दिन रह सकता है। नई जिम्मेदारियां का एहसास होगा। भविष्य में अच्छे परिणाम के लिए कठिन परिश्रम से गुजरना पड़ सकता है। दूसरों को भावनात्मक संबल देने में स्वयं अस्त व्यस्त हो सकते हैं।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 3

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

मनोरंजन और आमोद प्रमोद के कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए मुलाकातें सफल रहने की संभावना हैं। पुरानी पहचान से नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं।
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक - 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

धार्मिक आयोजनों के माध्यम से संपर्क बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां पर धन खर्च करके प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों से मुलाकात सकारात्मक रहेगी।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों पर अचानक अधिक कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर तनाव में रह सकते हैं। यात्रा में खान-पान का ख्याल रखना होगा। बचत खर्च करनी पड़ सकती है।
लकी कलर- लाईट ब्ल्यू
लकी अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

परिस्थिति में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों में सकारात्मक प्रगति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आर्थिक मुद्दों को त्याग और समर्पण से सुलझाना होगा।
लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक - 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

दौड़ धूप ज्यादा रहेगी फिर भी परिणाम मन मुताबिक मिलना मुश्किल रहेगा। दूसरों के दबाव में गलत फैसले लेने से बचना होगा। आय और व्यय के बीच सही संतुलन बनाना कठिन हो जाएगा। विरोधी झुकेंगे।
लकी कलर- व्हाईट कलर
लकी अंक - 7

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। दैनिक कार्यों में विशेषज्ञता हासिल करने के अवसर मिलेंगे। साझेदारों के साथ समन्वय बेहतर होगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

जमीन के सौदों से लाभान्वित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर लापरवाही उच्च अधिकारियों से संबंधों को प्रभावित कर सकती है। सावधान रहना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रयास करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मन मुताबिक कार्यों की गति रहने से प्रसन्न रह सकते हैं। पुराने कार्यों के वजह से सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता से वार्तालाप में विनम्र रहना घर में अधिकारों में वृद्धि का कारण बन सकता है।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक - 8

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग