Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 9 नवंबर 2025 : आज का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन

आज का राशिफल 9 नवंबर 2025 (Aaj Ka Rashifal 9 November 2025): 9 नवंबर 2025 का राशिफल: सूर्य तुला और चंद्रमा मिथुन में। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का आज का दिन कैसा रहेगा। किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 9 November 2025

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 : आज का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 : 9 नवंबर 2025 का राशिफल: रविवार, 9 नवंबर 2025 का दिन, मार्गशीर्ष मास का पांचवा दिन है और यह दिन सूर्य देव को समर्पित है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव इस दिन तुला राशि में और चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यह ग्रह स्थिति सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगी। मेष से लेकर मीन तक, किसे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, किसके प्रेम संबंध मधुर होंगे, और किन्हें स्वास्थ्य तथा वाणी पर नियंत्रण रखना होगा? आइए जानते हैं कि आपके लिए यह रविवार कैसा रहेगा और कौन से उपाय आपके दिन को और शुभ बना सकते हैं।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बहसबाजी से बचें। हालांकि घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा परन्तु वैवाहिक जीवन में शक का बोलबाला अधिक रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल, शिक्षा में बाधा, प्रेम सम्बन्ध तनावपूर्ण
शुभ रंग - पीला
सुझाव - देशी घी खाकर घर से निकलें

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

खान-पान और धन की दृष्टि से दिन शुभ है। अति से बचे। प्रापर्टी से जुड़े निनिर्णय लेने के लिए अच्छा अवसर है। माता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में तनाव, शिक्षा उत्तम, प्रेम सम्बन्ध मधुर।
शुभ रंग - पिंक
सुझाव - गेहूं का दान करें।

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा आज आप की ही राशि में हैं। अतः आप किसी भी कार्य को करने के लिए मन से तैयार रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। कहीं घूमने जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम, प्रेम सम्बन्धों में बिखराव। कोर्ट-कचहरी में सफलता, शत्रु परास्त, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता।
शुभ रंग - सफ़ेद
सुझाव - यात्रा करते समय सावधानी

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

मन और धन दोनों ही परेशान करेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। प्रेम-सम्बन्ध लड़ाई-झगड़े में बदल सकते हैं। छोटी-मोटी चोट चपेट से बचें। आज किये काम फैसले का बहुत अच्छे परिणाम देंगे। स्वास्थ्य - पेट का ध्यान रखें। लेखन कार्य के लिए शुभ।
शुभ रंग - क्रीम
सुझाव - वाहन चलाने में सावधानी रखें।

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

परिवार में किसी तरह की बहस से बचें। प्रॉपर्टी आदि लेने के लिए योग अच्छा है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। पैरों में दर्द लगेगी स्वास्थ्य को परेशानी देगा। धन का लाभ होगा। शिक्षा उत्तम।
शुभ रंग - लाल
सुझाव - वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

घर-मकान या प्रॉपर्टी के लिए यात्रा शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में धन-लाभ की भी संभावना है। जितना लगाव कम रहेगा परिणाम उतना ही बेहतर रहेगा। शत्रु पराजय निश्चित है। खान-पान में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में लाभ। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे ।
शुभ रंग - सुनहरा
सुझाव - लाल मिर्च का दान

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अति उत्तम रहेगा। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। राशि के कारक का अपनी ही राशि में बैठना आज शुभ फलदायी है। मिर्च मसालेदार खाने से बचें। बहुत ज्यादा स्पष्टवादी होना आज समस्या दे सकता है। प्रेम सम्बन्धों में धोखा या अलगाव। स्वास्थ्य उत्तम। शिक्षा में व्यवधान।
शुभ रंग - आसमानी
सुझाव - वाणी और गले का ध्यान रखें।

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

अति साहस आज समस्या देगा। मन दुखी और परेशान रहेगा। माता से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में यात्रा के दौरान तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में सुधार।
शुभ रंग - नारंगी
सुझाव - खीर का चढ़ावा मां लक्ष्मी अर्पित करें

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद तनाव देंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी। समय अनुकूल नहीं है। उन्नति और सुख के लिए जीवन साथी का सुझाव लाभ देगा। मन डिप्रेशन से भरा रहेगा। धन के मामले में अचानक कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध मधुर, शिक्षा में सुधार।
शुभ रंग - गुलाबी
सुझाव - चने की दाल गाय को खिलाएं।

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

स्वास्थ्य खराब रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी में कोई काम कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख, शिक्षा में भी सुधार।
शुभ रंग - महरून
सुझाव - स्त्रियों स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

पेट का विशेष ध्यान रखें। पराक्रम से हर क्षेत्र में लाभ के योग है। प्रमोशन भी हो सकता है। किन्तु पाटर्नर को धोखे में रखना समस्या देगा। जीवन साथी के पैरों में तकलीफ रहेगी। प्रेम सम्बन्ध खुशहाल, शिक्षा में बेहतर परिणाम ।

शुभ रंग - नीला
सुझाव - आलस्य से दूर रहें।

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

प्रापर्टी के योग बने हैं। मकान का काम शुरू होगा शत्रु कष्ट दे सकते हैं। वाहन से लाभ के संकेत है। विदेशों से निश्चित लाभ होगा। बहुत सावधानी से वाहन चलाएँ । शेयर मे विशेष लाभ

शुभ रंग - पीला
सुझाव - हनुमान जी की आराधना

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग