
Aaj Ka Rashifal 8 October 2025 : मान-सम्मान और धन लाभ! कुंभ और सिंह राशि वालों के लिए बन रहे हैं विशेष राजयोग (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj ka Rashifal 8 अक्टूबर 2025, Horoscope Today : ज्योतिर्विद व वास्तुविद् पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए परिश्रम, अवसरों की पहचान और भावनात्मक संतुलन की ओर संकेत कर रहा है। आज के दिन कई राशियों के लिए आर्थिक सफलता और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं।
सकारात्मक सोच के साथ परिश्रम से भरा दिन रहने की संभावना है। नई तकनीकी सीखने को मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग कार्यों में मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी
लकी कलर - लाइट ग्रीन कलर
लकी अंक - 3
व्यापार में मितव्ययिता से आगे बढ़ने का समय है। खर्चो पर नियंत्रण रखें। प्रिय जनों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस करेंगे। परिवार को समय देना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों में स्थिरता लाने के लिए साथी को महत्व देना होगा।
लकी कलर - व्हाइट कलर
लकी अंक - 8
पूर्व में किए गए कार्यों के परिणाम आने से आपके परिश्रम की पहचान होगी। उच्च अधिकारियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक वार्तालापों में कठोर टिप्पणी करने से बचना होगा। नकारात्मक लोग परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं उनसे दूरी बनानी होगी।
लकी कलर - लाइट कॉफी कलर
लकी अंक - 6
प्रबंधकीय दक्षता और लोगों को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति की प्रशंसा होगी। अभिभावकों से जुड़े कार्यों मे उनकी इच्छा को प्राथमिकता दें। आलोचना को सहज तरीके से लेना होगा। भावुकता को अपने ऊपर हावी न होने दे।
लकी कलर - ऑफ व्हाइट कलर
लकी अंक - 2
मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सकारात्मक कार्यों से दिन की शुरुआत हो सकती है. राज्य पक्ष से जुड़े कार्यों में विशेष प्रगति के योग बन रहे हैं. पूर्वानुमान से अधिक आर्थिक सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
लकी कलर - पिंक कलर
लकी अंक - 7
चिकित्सा सेवा और दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों की व्यवस्था में बदलाव आने की संभावना है. वार्तालाप में दूसरों को अपनी बात कहने का अवसर दें. धैर्य के साथ आगे बढ़ने का दिन है. मित्रों या परिवार जनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।
लकी कलर - सलेटी कलर
लकी अंक - 4
आभूषण और परिधान से जुड़े व्यवसाय में तेज प्रगति की संभावनाएं बन रही हैं। परिश्रम से लाभ का स्तर बढ़ाया जा सकता है। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति गहरी अनुभूति महसूस करेंगे। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
लकी कलर - ब्राऊन कलर
लकी अंक - 5
विरोधियों से सावधान रहना होगा। कानून से जुड़े मसलों पर लापरवाही तनाव दे सकती है। आधुनिक सुविधाओं पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। भूमि और भवन से जुड़े पुराने सौदा में लाभ की स्थिति बन सकती है। शब्दों की विनम्रता अतिरिक्त लाभ से जोड़ सकती है।
लकी कलर - डार्क यलो
लकी अंक - 3
शुभ समाचारों से दिन की शुरुआत होग। गुरुजनों से भेंट आनंद दाई रहेग। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता आएग। धन की उपलब्धता से तनाव में कमी आएग। संतान की प्रगति पर प्रसन्नता अनुभव करेंगे।
लकी कलर - ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 7
भावनात्मक संबंधों में फिर से नई शुरुआत के योग बन रहे हैं। स्थानांतरण की प्रक्रिया से प्रभावित हो सकते हैं। आपके कार्यों का पुनर्मूल्यांकन हो सकता ह। पुर्व निर्धारित लाभ मिलन मुश्किल रहेगा। किसी खास प्रकरण में उच्च संपर्कों की मदद लेनी पड़ सकती है।
लकी कलर - लाईट ब्ल्यू
लकी अंक - 5
सार्वजनिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। राज्य कार्य से जुड़े प्रकरणों में भाग्य की मदद मिलेगी। विशिष्ट कार्यों में नई भूमिका मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे। आध्यात्मिक उत्थान के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं।
लकी कलर - कॉफी कलर
लकी अंक - 1
भाषा में विनम्रता और अवसरों की सही पहचान से विशेष आर्थिक सफलता मिल सकती है। सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य के मुद्दे पर परेशानी हो सकती है।
लकी कलर - गोल्डन कलर
लकी अंक - 6
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद
Published on:
08 Oct 2025 05:41 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
