Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दालें महंगी, मूंग के भाव आसमान पर, बढ़ने वाली हैं तेल की कीमतें

MP News: त्योहारों को देखते हुए दाल मिलर्स ने बढ़ाए भाव, वहीं खाद्य तेल भी बिगाड़ेगा रसोई का बजट...

2 min read
Google source verification
MP News

MP News (फोटो: सोशल मीडिया)

MP News: त्योहारी मांग को देख दाल मिलर्स ने मूंग दाल के दाम बढ़ाएं है। उत्पादक केंद्रों पर मूंग की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है और मौसम अनुकूल रहा तो इस माह में और तेजी से आवक बढ़ेगी। चने के भाव में मजबूत रही। चने में आगे भाव तेज रहने के आसार है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5475, ऑस्ट्रेलिया 5650, तुवर लेमन 6225 व उड़द एफएक्यू 6900 रुपए। कुल मिलाकर त्योहारों के इस सीजन में महंगाई का तड़का लगने वाला है।

दलहन:

चना कांटा 5900, डंकी 5200 से 5500, विशाल 5750, काबुली डॉलर 9000 से 9300, रशियन 5700 से 5800, बिटकी 5200 से 5400, मसूर 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6500, महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700, कर्नाटक 6700 से 6800, निमाड़ी 6000 से 6400, मूंग बेस्ट गर्मी का 7700 से 8000, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 6000 से 6500, उड़द गर्मी का 6500 से 7200, बोल्ड 7000 से 7500 रुपए क्विंटल।

दालें:

चना दाल 7300 से 7400, मीडियम 7500 से 7600, बोल्ड 7800 से 8000, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 6700 से 6900, फूल 7900 से 8100, बेस्ट तुवर दाल 8600 से 9700, ब्रांडेड तुवर दाल 10200, मूंग दाल 9600 से 9800, मूंग मोगर 9100 से 9200, बोल्ड 9500 से 9700, उड़द दाल 8900 से 9100, उड़द मोगर 9700 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100 रुपए।

महंगा होने वाला है तेल

भारत में रेकॉर्ड तेलों (Oil Price)का आयात होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि खाद्य तेल बाजारों में आने वाले दिनों में तेजी की उम्मीद है। मार्केट में से ही मांग देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार में आयात शुल्क बढ़ाने की भी चर्चा चल रही है। महाराष्ट्र में सोया फसल को भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे संभावना है कि सरकार आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर सकती है। दिवाली की मांग को देखते हुए सभी खाद्य तेलों में 3-4 jरुपए प्रति किलो की तेजी बाजार में देखने को मिल सकती है।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1310 से 1320, मुंबई मूंगफली तेल 13250, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1245 से 1250, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1170 से 1175, मुंबई सोया रिफाइंड 1260 से 1265, मुंबई पाम तेल 1265, इंदौर पाम 1310, कपास्या तेल इंदौर 1230 रुपए।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4600, एवी एग्रो उज्जैन 4450, बैतूल ऑइल 4625, एम. एस नीमच 4600, विप्पी देवास 4525, लक्ष्मी देवास 4450, प्रकाश पीथमपुर 4440, रुचि मांगलिया 4450 रुपए।