
MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। जिसमें नगर निगम की टीम ने 100 फीट चौड़ी सड़क के लिए कई मकानों पर बुलडोजर चलाया। इन मकानों को नगर निगम ने पहले ही नोटिस दिया था। मगर, नोटिस मकान मालिकों के द्वारा नोटिस का पालन नहीं किया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
दरअसल, सोमवार को नगर निगम की टीम दो पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर पहले भी सड़क चौड़ी करने के लिए बुलडोजर चल चुका है। हालांकि, पहले तो कुछ लोगों ने मकान तोड़ दिए थे। चौड़ीकरण के बीच में नगर निगम का कचरा ट्रांसफर स्टेशन भी सड़क में आ रहा है। जिसके लिए बाउंड्रीवॉल भी गिराई जाएगी।
मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए नगर निगम हाईकोर्ट में केविएट दायर कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने सुबह केविएट की सूचना जारी कर दी है। जिसमें मास्टर प्लान की 23 सड़कों के साथ उनकी चौड़ाई का भी जिक्र किया गया है। इसमें कुछ सड़कों का काम चालू हो गया है। कुछ का जल्द शुरु कर दिया जाएगा।
सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग पुल तक 30 मीटर यानी 100 फीट, नेहरू प्रतिम से छावनी पुल तक 24 मीटर (80 फीट) तक सड़क चौड़ी की जाएगी। एबी रोड, जीपीओ चौराहे से सरवटे बस स्टैंड तक 24 मीटर (80 फीट) चौड़ी सड़क के लिए नगर निगम के द्वारा 75 लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। जिसके कारण इन सड़कों पर ट्रैफिक बाधा बन रहा है।
Published on:
03 Nov 2025 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
