11 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भाई को ‘राखी बांधते’ समय बोले दें ये मंत्र…बढ़ेगी आयु, समृद्धि में होगी वृद्धि

MP News: इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। इस वजह से रक्षाबंधन के पूरे दिन रक्षासूत्र बांधने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: प्यार, स्नेह और रक्षा के पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष 9 अगस्त शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के बीच के अटूट बंधन को न केवल सांस्कृतिक रूप से प्रकट करता है, बल्कि पारिवारिक एकता को भी बढ़ता है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है।

इस वजह से रक्षाबंधन के पूरे दिन रक्षासूत्र बांधने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। भाइयों की कलाइयां बहनों के प्यार से सजेंगे। घरों में विशेष व्यंजन बनाए जाएंगे। इधर, राखी को देखते हुए बाजार भी गुलजार हैं।

इन मुहूर्तों में राखी बांधना होगा फलदायी

पुजारी पं. गुलशन अग्रवाल के मुताबिक इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का दोष नहीं रहेगा और दोपहर 02.23 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत अनुकूल होता है।

प्रात: 07.39 से 09.16 - शुभ

दोप. 12.29 से 02.06 - चर

दोप. 02.07 से 03.43 - लाभ

दोप. 03.44 से 05.20 - अमृत

सांय 6.56 से रात्रि 8.20 - लाभ

रात्रि 09.43 से 11.06 - शुभ

मंत्रोच्चारण से बढ़ेगी रक्षा की शक्ति

पं. अग्रवाल के अनुसार पौराणिक परंपरा में बहनों को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते समय ‘येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबल:, तेन त्वामभिबध्नामि, रक्षे मा चल मा चल’ रक्षासूत्र मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

इस मंत्र के उच्चारण से न केवल भाई की आयु, बल और समृद्धि में वृद्धि होती है, बल्कि यह रक्षा कवच की तरह कार्य करता है। राखी के दौरान शुभ मुहूर्तों का विशेष ध्यान रखा जाए और संभव हो तो ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ के समय ही रक्षा सूत्र बांधा जाए। इससे पर्व का पुण्यफल और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।