
CG Weather Update: ठंड की शुरुआत के बावजूद नहीं थम रही गर्मी, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव(photo-patrika)
जयपुर। प्रदेश में दिन में तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है, वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार बीते एक सप्ताह में सीकर जिले में तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं सर्दी की दस्तक दे रही हैं। अगले सप्ताह कई जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश के 15 जिलों में रात का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है।
यह वीडियो भी देखें
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिवाली और उसके बाद दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिवाली के बाद अधिकांश जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की संभावना है।
Published on:
20 Oct 2025 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

