oppo_0
- आज राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान
जयपुर। बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान के बढ़ने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। आज राजधानी जयपुर में सवेरे कड़क धूप खिली, इससे आमजन को सवेरे से ही गर्मी का अहसास हुआ। वहीं दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में आज कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। पूर्वी संभाग के भरतपुर जिले में भी इन दिनों गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं रेगिस्तानी जिलों में भी गर्मी के तेवर इन दिनों फिर से तीखे हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही गर्मी के तेवर तीखे हैं। आज गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूतनम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान हैँ। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमन 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर, भीलवाड़ा , चित्तौड़गढ़ में हल्की बारिश होने का अलर्ट है। रेगिस्तानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
Published on:
27 Sept 2025 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग