
फाइल फोटो पत्रिका
Weather Update : जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान से मानसून भले ही विदा हो गया है लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ की 5-8 अक्टूबर को सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से प्रदेश में फिर से बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। बारिश का यह दौर 3 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। 2 अक्टूबर यानि दशहरा (2 अक्टूबर) पर भी तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम प्रणालियों में नए निम्न दबाव एवं पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के चलते से अगले 7 दिन राजस्थान में कहीं भारी तो कहीं तूफानी बारिश की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से लौटता मानसून कई राज्यों को खूब भिगो रहा है। मंगलवार को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। प्रदेश में जयपुर, सीकर, झुंझुनू, धौलपुर, अजमेर जैसलमेर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। धौलपुर के सैंपऊ में करीब 4 इंच तो राजधानी जयपुर में करीब 3 इंच पानी बरसा। कई इलाकों में जलभराव से रास्ते अवरुद्ध हो गए।
जयपुर का मौसम आज बेहद सुहावना है। आसमान पर बादल घुमड़ रहे हैं। सूरज का सुबह 8 बजे तक कोई पता नहीं है। मौसम विभाग का सुबह 8 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल यानि 2 अक्टूबर दशहरे को बारिश होने की संभावना है।
Updated on:
01 Oct 2025 09:57 am
Published on:
01 Oct 2025 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
