
स्वर्णनगरी में मौसम के मिजाज में दिन और रात के दौरान इतना ही अंतर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 21.0 डिग्री सै. रहा, जबकि शनिवार को यह क्रमश: 35.3 और 21.0 डिग्री था। इस तरह से दिन और रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर चल रहा है। दोपहर में तेज धूप के साथ हवा मंद रहने से गर्मी का अहसास हुआ, वहीं रात के समय वातावरण में हल्की ठंडक का असर बना हुआ है। देर रात में घरों से बाहर निकलने वालों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। यही स्थिति अलसुबह भी होती है। छत पर रखी टंकियों का पानी रात भर में इतना ठंडा होता है कि अलसुबह उसे हल्का गरम करने की जरूरत भी महसूस होने लगी है।
पोकरण. अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगा है। रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह मौसम हल्का गुलाबी ठंड का बना रहता है। जबकि दिन में गर्मी का असर हो रहा है। रविवार को सुबह हल्की गुलाबी सर्दी का मौसम बना हुआ था। दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। इसके साथ ही तेज हवा भी चलने लगी। दोपहर में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन तेज हवा का दौर शाम तक भी जारी रहा। रात ढलने के साथ तापमान में गिरावट महसूस की गई। बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
Published on:
12 Oct 2025 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
