एक्सक्लूसिव
झालावाड़.प्रदेश के करीब दो हजार आंगनबाड़ीकेन्द्रों के जल्द ही दिन फिरने वाले हैं। राज्य सरकार इनके रख-रखाव सहित निर्माण कार्यों पर चालीस करोड़ रुपए खर्च करेगी। प्रदेश के 2 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बच्चों के विकास के लिए इन केंद्रों को प्ले स्कूल की तरह बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों बच्चों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से आंगनबाड़ीकेन्द्रों के बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा और उनके पोषण और शिक्षण में सहायता मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 तरह के निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिन पर 40 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत को देखते हुए मरम्मत का निर्णय किया है। आंगनबाड़ीकेन्द्रों की मरम्मत को लेकर हर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तखमीना तैयार कर प्रस्ताव समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर को भेजे गए थे। जिसमें भवन में क्या-क्या कार्य करवाना है। केंद्र ग्रामीण क्षेत्र का है या शहरी क्षेत्र के साथ अन्य जानकारियां भेजी गई हैं। उसी के आधार पर अब प्रदेश के आंगनबाड़ीकेन्द्रों के लिए राशि की स्वीकृति जारी की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।
जिले में कुल 1533 आंगनबाडीकेन्द्र है, जिनमें से बड़ी संख्या में आंगनबाडीकेन्द्र क्षतिग्रस्त है। जिले में 1533 में से 1187 केन्द्र क्षतिग्रस्त है। जिनमें 578 तो जर्जर अवस्था में है, वहीं 609 मेजर मरम्मत मांग रहे हैं। ऐसे में समय रहते इनकी मरम्मत किया जाना जरुरी है। वहीं जो जर्जर है उन्हे समय पर जमींदोज किया जाना जरूरी है। ताकि बारिश में कोई दिक्कत नहीं हो।
- जिले में कुल आंगनबाडी केन्द्र- 1533
- जिले में 79 आंगनबाड़ीकेन्द्र क्षतिग्रस्त जिनके लिए 76 लाख का बजट जारी किया।
- जिले में 118 आंगनबाड़ीकेन्द्र क्षतिग्रस्त, इनके लिए1 करोड़ 61 लाख रुपए का बजट जारी किया।
- जिले में 578 आंगनबाडीकेन्द्र जीर्ण-शीर्ण अवस्था में।
- जिले में 609 आंगनबाडीकेन्द्र क्षतिग्रस्त जिनकी मरम्मत होनी है।
केन्द्रों की संख्या कार्य खर्च
1622 नल व्यवस्था फिटिंग 81.1 लाख
1630 पानी की टंकी उपलब्ध 57.05 लाख
1658 टंकी से पानी आपूर्ति की फिटिंग 49.74 लाख
2000 इलेक्ट्रिक मोटर पंप 100 लाख
1406 बिजली फिटिंग 253.08 लाख
1567 पंखें, एलइडी बल्ब आदि उपकरण 78.35 लाख
1446 छतों की मरम्मत 578.4 लाख
1439 दरवाजे व खिड़कियों की मरम्मत 215.85 लाख
1449 फर्श की मरम्मत 695.52 लाख
2000 रसोई में स्लेब लगवाना 360 लाख
1618 चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट 323.6 लाख
1514 बाल चित्रकारी व डिस्टेंबर 605.6 लाख
2000 स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ खरीद 200 लाख
1339 चिल्ड्रन पार्क विकसित करने 401.07 लाख
जिले में क्षतिग्रस्त भवनों के प्रस्ताव बना लिए गए है। कहीं भी बच्चों को क्षतिग्रस्त भवनों में नहीं बिठाया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था कर पास के सुरक्षित भवन में बिठाया जा रहा है। 197 भवनों के लिए बजट आया है।
Published on:
10 Aug 2025 11:29 am