
जोधपुर. सेवा भारती समिति जोधपुर की ओर श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 2024 बुद्ध पूर्णिमा गुरुवार को आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर, कमला नेहरू नगर में आयोजित हुआ। समारोह में 21 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। सभी बारातें सुबह 8.30 बजे जूना खेड़ापति हनुमानजी मंदिर से रवाना होकर आखलिया चौराह होते हुए विवाह स्थल केशव परिसर में पहुंची। रास्ते में, जगह-जगह बारातों का स्वागत किया गया। तोरण के बाद वरमाला कार्यक्रम हुआ। पाणिग्रहण से पहले गणेश पूजन व फेरे हुए। नवविवाहित जोड़ों को भगवान राम लला की प्रतिमाएं भेंट की गई। पं. राजेश दवे ने सभी जोड़ों को नशामुक्त, बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या नहीं करने, बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ, समाजसेवा की शपथ दिलाई।
समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक हरदयाल वर्मा व समिति की अध्यक्षता करते हुए लीला मुंदड़ा ने इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सादगी व समर्पण का संदेश दिया। समिति के नथमल पालीवाल ने बताया कि समारोह में अगले 2025 में बसंत पंचमी पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए समाजसेवी निर्मल गहलोत के अध्यक्ष पद की घोषणा हुई।
समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र पालीवाल, सेवा भारती के राष्ट्रीय अधिकारी मूलचंद सोनी, राजस्थान के सामाजिक समरसता प्रमुख तुलसी नारायण, विद्या भारती के प्रांत सचिव महेंद्र दवे, महानगर संघ चालक प्रकाश जीरावला, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Updated on:
23 May 2024 09:48 pm
Published on:
23 May 2024 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
