Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान: 18 अगस्त से 24 अगस्त के बीच खूब बरसेंगे बादल

IMD new forecast मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई जानकारी दी है। जिसके अनुसार 18 अगस्त से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आएगा। 24 अगस्त तक जमकर बारिश होगी।

18 अगस्त बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

IMD new forecast पिछले दो दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। शाम 5 बजे तापमान 33 डिग्री के आसपास है। ‌ चिलचिलाती धूप से घर सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार 18 अगस्त को 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 24 घंटे में 1.02 मिमी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान रुक-रुक कर लेकिन जमकर बारिश होगी।

कैसा रहेगा आज रात का मौसम?

कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभाव करेंगी। 40 से 50 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 19 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 19 अगस्त का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह के समय बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 24 अगस्त तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त बुधवार का अधिकतम तापमान 32, न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 21 अगस्त को 66 प्रतिशत, 22 अगस्त शुक्रवार को 74 प्रतिशत, 23 अगस्त शनिवार को 80 प्रतिशत, रविवार 24 अगस्त को 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।