
फोटो सोर्स- पत्रिका
UP weather forecast मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेरठ का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। बरेली का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में लगातार कमी आएगी। दिन का भी तापमान घटेगा और सर्दी बढ़ेगी। गर्म शहरों में फुरसतगंज सबसे आगे रहा। यहां का तापमान यूपी में सबसे अधिक 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कानपुर का तापमान 30 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में एक दो डिग्री का उतार चढ़ाव बना रहेगा। धूप में भी नरमी रहेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं लगातार मौसम को प्रभावित करेंगी। हवा की औसत गति 3 किलोमीटर रहने की संभावना है। अधिकतम 5 किलोमीटर तक रह सकती है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मेरठ का तापमान सबसे कम 5.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बरेली का 6.6, कानपुर नगर का 7.7, इटावा का 8.8 और हरदोई का 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर का कुछ इलाका, मुरादाबाद, बहराइच, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, गोरखपुर आदि जिलों में भी तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त कई अन्य जिलों में 10 से 12 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में फुरसतगंज का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर का 30 डिग्री, प्रयागराज का 28.4, अयोध्या का 28 और बाराबंकी का 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम में सबसे कम तापमान बरेली, मुरादाबाद, बुलंदशहर का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 22 से 23 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। लोगों को ठंड का एहसास होगा। मंगलवार 2 जनवरी का तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तीन दिसंबर का तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार 4 दिसंबर गुरुवार का तापमान 8 से 24 डिग्री, 5 दिसंबर का तापमान 8 से 23 डिग्री, 6, 7, 8, 9 दिसंबर का तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार 7 और 8 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
01 Dec 2025 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
