Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, कार चालक रास्ते से उठा ले गया होटल, मुकदमा दर्ज

Minor girl kidnapped and raped कानपुर में नाबालिग छात्रा को कार से अगवा कर चालक होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
नाबालिग के साथ दुष्कर्म (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका

Minor girl kidnapped and raped कानपुर में कार चालक ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग किशोरी को कार से अगवा कर होटल ले गया। जिसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं होटल से वापस लाकर घर से कुछ ही दूरी पर उसे छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर में किशोरी गुमसुम बैठी रही। मां के पूछने पर घटनाक्रम की जानकारी दी तो उनके पैरों के लिए जमीन खिसक गई। थाने में पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है।

14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्ष किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पिता की मां ने थाना में बताया कि उसकी बेटी रविवार को कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। जहां से वापस आ रही थी। रास्ते में सफेद कार से आए चालक में गाड़ी रोककर उसे जबरदस्ती बैठा लिया। उसे होटल ले जाया गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। चालक में किशोरी को घर के नजदीक छोड़कर चला गया। धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोविंद नगर थाना में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर गोविंद नगर में बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र की आरोपी को गिरफ्तार‌ कर लिया जाएगा।