IMD Alert in 23 districts of MP eastern western area due to active cyclone Waning Issued for 21, 22, 23 October
IMD Alert: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आज 21 अक्टूबर को अचानक मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और तेज आंधी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिस के आसार जताएं हैं। स्थानीय मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने एक्टिव चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में ये बदलाव दिखा है। जिसने राज्य के कई जिलों के मौसम को प्रभावित किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी मध्य प्रदेशमें आज 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक तीन दिन तक के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि इन तीन दिनों में आंधी, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील भी की है।
आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पूर्वी मध्यप्रदेश में भी 21 से 23 अक्टूबर तक आंधी, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 24 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा और धूप खिल जाएगी।
वहीं पूर्वी जिलों सिंगरौली, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, कटनी और सीधी में भी मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। आज से अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
Published on:
21 Oct 2025 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग