Parag Agrawal Launches Parallel AI Startup: ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल, जिन्हें 2022 में एलन मस्क ने कंपनी से बाहर कर दिया था, उन्होंने अब अपना नया AI स्टार्टअप Parallel Web Systems लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक AI स्टार्टअप बड़े पैमाने पर ऑनलाइन रिसर्च करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम्स की मदद करेगा। 2023 में स्थापित इस कंपनी ने $30 मिलियन की फंडिंग जुटाई है जिसमें Khosla Ventures, First Round Capital और Index Ventures जैसे प्रमुख निवेशक शामिल हैं जो अग्रवाल के AI-वेब इंटेलिजेंस के विजन पर भरोसा दिखाते हैं।
कंपनी का कहना है कि अब तक इंटरनेट इंसानों के लिए बनाया गया था लेकिन आने वाले समय में इसका सबसे बड़ा इस्तेमाल AI करेगा। Parallel ऐसा सिस्टम बना रहा है जिससे AI सीधे जानकारी मांग सके उसे समझ सके और सटीक तरीके से इस्तेमाल कर सके।
पराग अग्रवाल का कहना है, अब इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि AI भी कर रहा है। AI बहुत तेजी से और बड़े पैमाने पर जानकारी खोज और समझ सकता है।
स्थापना: 2023
टीम: 25 सदस्य, मुख्यालय पैलो ऑल्टो
फंडिंग: $30 मिलियन
मुख्य निवेशक: Khosla Ventures, First Round Capital, Index Ventures
कंपनी ने पहले ही कई तेजी से बढ़ती AI कंपनियों और सार्वजनिक संस्थाओं के रिसर्च टास्क को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।
Parallel ने Deep Research API पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम दो मुश्किल टेस्ट में इंसानों और GPT-5 जैसे बड़े AI मॉडल्स से भी बेहतर साबित हुआ है। इसका इस्तेमाल कई AI कंपनियां और कोडिंग एजेंट्स डॉक्यूमेंट खोजने और प्रोग्रामिंग की गलतियां सुधारने के लिए कर रहे हैं।
एकीकृत ढांचा (Unified Infrastructure): डेटा, कंप्यूट और तर्क को एक साथ लाना, ताकि बेहतर नतीजे मिल सकें।
सरल इंटरफेस (Declarative Interface): AI सिर्फ यह बताएगा कि उसे क्या चाहिए और सिस्टम खुद तय करेगा कि इसे कैसे लाया जाए।
पारदर्शी श्रेय (Transparent Attribution): हर जानकारी के स्रोत को मान्यता दी जाएगी और उसके योगदान को मापा जाएगा।
खुला बाजार (Open Market): जो लोग जानकारी देंगे उन्हें आर्थिक इनाम मिलेगा।
Parallel का मिशन समृद्धि के लिए निर्माण है यानी AI के लिए इंटरनेट को न्यायपूर्ण, पारदर्शी और उपयोगी बनाना। कंपनी का मानना है कि अगर इंटरनेट को AI के लिए तैयार नहीं किया गया तो आगे चलकर जानकारी कई हिस्सों में बंटकर बंद हो सकती है।
Parallel सिर्फ रिसर्च का साधन नहीं है बल्कि यह इंसानों और AI के सहयोग से इंटरनेट का एक नया इकोसिस्टम बना रहा है।
Updated on:
17 Aug 2025 01:23 pm
Published on:
17 Aug 2025 01:19 pm