
Fish food combination to avoid|फोटो सोर्स- Freepik
Food Tips: मछली पोषण से भरपूर मानी जाती है और इसे डाइट में शामिल करना दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मछली के साथ कुछ चीजें खाने से इसका फायदा कम होने के बजाय नुकसान ज्यादा हो सकता है? आयुर्वेद और मॉडर्न रिसर्च दोनों ही मानते हैं कि कुछ कॉम्बिनेशन शरीर पर भारी पड़ जाते हैं और लंबे समय तक इन्हें खाने से गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि मछली खाने के तुरंत बाद किन चीजों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
थोड़ा नींबू मछली का स्वाद बढ़ाता है, लेकिन ज्यादा खट्टे फल या विटामिन C लेने से समस्या हो सकती है। खासकर अगर मछली पुरानी या सही तरह से स्टोर न की गई हो, तो उसमें मौजूद कुछ तत्व नींबू या संतरे जैसे फलों के साथ मिलकर टॉक्सिक असर डाल सकते हैं। इससे फूड प्वॉइज़निंग या आर्सेनिक टॉक्सिसिटी तक हो सकती है।
अक्सर लोग सी-फूड डिनर के साथ वाइन या अल्कोहल लेना पसंद करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे बेहद हानिकारक मानते हैं। शराब और मछली का कॉम्बिनेशन लिवर पर अतिरिक्त बोझ डालता है और ब्लड सर्कुलेशन पर नकारात्मक असर डाल सकता है। कुछ स्टडीज में यह भी सामने आया है कि इससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप मछली खा रहे हैं तो अल्कोहल को बिल्कुल अवॉइड करें।
पालक, सरसों या धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां भले ही सेहत के लिए अच्छी हों, लेकिन मछली के साथ इनका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम और आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। साथ ही गैस, पेट फूलना और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि इन्हें मछली से अलग समय पर खाएं।
मछली के साथ अगर आप बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़ या डीप-फ्राइड स्नैक्स खाते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन आपके दिल और पाचन तंत्र दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तली हुई चीजें कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं और डाइजेशन को स्लो कर देती हैं। जबकि मछली को हल्का और हेल्दी तरीके से खाना ही उसके असली फायदे दिलाता है।
मछली खाने के तुरंत बाद अगर आप मीठा या शुगर-लोडेड डेजर्ट खाते हैं, तो यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह और भी नुकसानदेह है। इसके अलावा मीठा और प्रोटीन का यह कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म गड़बड़ करने का काम करता है।
Updated on:
31 Aug 2025 04:45 pm
Published on:
31 Aug 2025 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
