Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Morning Sore Throat : सुबह उठते ही होती गले में खराश तो इन बातों का रखें ध्यान

Morning Sore Throat Causes : सुबह -सुबह उठते ही अगर आपके गले में खराश रहती है तो इसे हल्के में न लें। ये शरीर में कुछ गड़बड़ का संकेत हो सकता है। डॉ.रमाकांत शर्मा से जानते है इस समस्या से कैसे राहत मिल सकती है।

भारत

Manoj Vashisth

Aug 13, 2025

Morning Sore Throat Home Remedies
Morning Sore Throat Home Remedies (फोटो सोर्स : Freepik)

Morning Sore Throat Home Remedies : सुबह नींद से जागते ही गले में खराश महसूस होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह रोज हो रही है तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं। आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार यह शरीर में कुछ असंतुलन का संकेत है, खासकर गले और श्वसन तंत्र से जुड़ा। आइए जानते हैं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.रमाकांत शर्मा से इस समस्या से कैसे राहत मिल सकती है…

क्या हो सकते हैं कारण (Morning sore throat causes)

  • रात में मुंह से सांस लेना, इससे गला सूखता है और सुबह सूजन या खराश हो सकती है।
  • सूखी या प्रदूषित हवा खासकर एसी या पंखे के नीचे सोने वालों को ये दिक्कत ज्यादा होती है।
  • बिस्तर की साफ-सफाई में लापरवाही से एलर्जी ट्रिगर हो सकती है।
  • पाचन तंत्र की गड़बड़ी भी गले की खराश का कारण बन सकती है।
  • रात को देर तक खाने या बात करने से वोकल कोर्ड पर असर पड़ता है।

इस तरह मिलेगी राहत (Morning Sore Throat Home Remedies)

  • रात या सुबह उठते ही हल्के गुनगुने पानी में चुटकीभर सेंधा नमक डालकर गरारे करें।
  • तुलसी की 5 पत्तियां, 2 कालीमिर्च, अदरक का छोटा टुकड़ा पानी में उबालकर पीने से राहत मिलती है।
  • गर्म पानी की भाप में 2-3 बूंद यूकेलिप्टस ऑयल डालें और गहरी सांस लें।
  • बिस्तर और तकिए हो हर हफ्ते धूप में सुखाएं।
  • भोजन और नींद के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर हो।

अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं या आपको बहुत जल्दी बहुत ज्यादा पसीना आता है तो आपका शरीर ठीक से काम नहीं करता। अगर आप ऐसी दवाएं ले रहे हैं जिनसे आपको ज्यादा पेशाब आता है या शरीर में पानी का वजन कम होता है तो भी निर्जलीकरण हो सकता है। रात में जब आप घंटों पानी के बिना रहते हैं, तो आपका मुंह सूख सकता है और गले में खराश हो सकती है जिससे निगलना मुश्किल हो जाता है।

डॉ.रमाकांत शर्मा प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ