Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Election Result 2025 Live Update : आज बिहार ने बता दिया, फिर एक बार NDA सरकार: पीएम मोदी

Bihar Election Result 2025 Live Update : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 121 है। एनडीए उससे कही अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bihar Election Result 2025 Live Update
पटना में राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर के बाहर रिजल्ट देखती जनता। फोटो-ANI

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से भाजपा को 61, जदयू को 41, आरजेडी और LJPRV को 8-8 सीटें जीती हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने 1 और AIMIM ने 4 सीटों पर विजय हासिल की है। फिलहाल आरजेडी को 22.87 फीसदी, भाजपा को 20.19 और जेडीयू को 19.21 फीसदी वोट मिले हैं।

प्रमुख घटनाएँ

2025-11-14 07:36:49 pm

मैं बिहार की जनता को नमन करता हूं: पीएम मोदी

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कहा, बिहार की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। 

2025-11-14 07:34:58 pm

पीएम मोदी का दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में संबोधन

बिहार की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं सभी दलों की तरफ बिहार की जनता को नमन करता हूं।

2025-11-14 07:12:48 pm

अलीनगर से गायिका और बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर 11730 वोटों से जीत गईं

2025-11-14 06:38:41 pm

NDA को बढ़त, डिप्टी CM सम्राट चौधरी तारापुर से 45,843 वोटों से जीते

2025-11-14 06:20:43 pm

लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की बढ़त पर कहा, "ऐसे ही नतीजों की हमें अपेक्षा थी। नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। हम 160 से ऊपर कह रहे थे, लेकिन आज नतीजा 200 से ऊपर है। लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है। इसी कारण जनता को विश्वास है कि बिहार में काम हो रहा है... बिहार की जनता ने बहुत समझदारी से काम लिया है। हमने MSME के रूप में यहां बहुत से काम शुरू किए हैं"

2025-11-14 06:15:03 pm

अलीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर जीती

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर जीती। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिया। उन्होंने क्षेत्र की सेवा और विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

2025-11-14 05:50:20 pm

Bihar Result 2025 : कुढनी से भाजपा उम्मीदवार की जीत

कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए चुनाव जीत लिया है

2025-11-14 05:37:00 pm

Bihar Result 2025: बिहार विधान सभा के 50 सीटों के नतीजे घोषित

भाजपा ने 26 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि 66 पर बढ़त बनाए हुए है।  जदयू ने 12, आरजेडी ने 5, LJPRV ने 2, कांग्रेस ने 1, AIMIM ने 3 और HAMS ने 1 सीट जीती है। 

2025-11-14 04:49:23 pm

Bihar Result 2025 : संदेश सीट से जेडीयू प्रत्याशी की जीत

संदेश विधानसभा सीट पर जेडीयू के प्रत्याशी राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी ने 26 वोट से जीत दर्ज की है

2025-11-14 04:40:19 pm

Bihar Result 2025 : बिहार में 23 सीटों के आए नतीजे

भाजपा ने 12, जदयू ने 6, आरजेडी ने 3, LJPRV और AIMIM ने 1-1 सीटें जीती।

2025-11-14 04:05:18 pm

Bihar Result 2025 : बड़ी खबर, तेजस्वी यादव 8461 वोटों से पीछे

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, 15/30 राउंड की मतगणना के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 8461 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

2025-11-14 03:29:22 pm

Bihar Result 2025 : एक नजर देखें जीत/बढ़त

बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए राज्य के 46 केंद्रों पर चल रही मतगणना में दोपहर तीन बजे तक का जीत/बढ़त इस प्रकार है:-
कुल सीटें-243
परिणाम घोषित-00
जीत-बढ़त
भारतीय जनता पार्टी 00-95
जनता दल यूनाईटेड 00-82
राष्ट्रीय जनता दल 00-25
कांग्रेस 00-03
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 00-19
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 00-05
राष्ट्रीय लोक मोर्चा 00-04
विकासशील इंसान पार्टी 00-00
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्सवादी लेनिनवादी 00-02
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 00-00
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 00-01
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 00-00
जनसुराज 00-00
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन 00-06
राष्ट्रीय लोक जनशनक्ति पार्टी 00-00
बहुजन समाज पार्टी 00-01
आम आदमी पार्टी 00-00
द प्लूरल्स पार्टी 00-00
निर्दलीय 00-00
कुल 243 - 243

[caption id="attachment_20101361" align="alignnone" width="540"]bihar assembly election result 2025 live updates see winner list पटना में जेडीयू के आफिस के सामने नीतीश कुमार का पोस्टर। फोटो ANI[/caption]

2025-11-14 03:18:20 pm

Bihar Result 2025 : जनता ने हमें एक बार फिर दिया आशीर्वाद - उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है, इसी कारण बिहार की जनता ने हमें एक बार फिर आशीर्वाद दिया है।

2025-11-14 03:16:13 pm

Bihar Result 2025 : बिहार की जनता का अभिनंदन - रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में कहा, बिहार की जनता का अभिनंदन। जिस तरह से जात-पात की सीमाओं से ऊपर उठकर उन्होंने वोट दिया है, आशा और विश्वास का वोट है। नीतीश कुमार ने जो काम किया जनता ने इसको देखा है। लालू प्रसाद का जंगलराज उनको याद है उसको भी देखा है। मुझे गर्व है हमारा बिहार विकास का रास्ते पर चलने के लिए खड़ा हुआ है।

2025-11-14 03:00:23 pm

Bihar Result 2025 : तेजस्वी यादव की हालत खराब, भाजपा के उम्मीदवार आगे

राजद नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

 

2025-11-14 02:51:41 pm

Bihar Result 2025 : मैं बिहार की जनता को शुभकामना देता हूं - नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, बिहार की जनता ने एनडीए को जिस प्रकार से समर्थन दिया है वो बहुत ऐतिहासिक है। जातिवाद के विरोध में और बिहार में डबल इंजन की सरकार के विकास का समर्थन बिहार की जनता ने किया है। बिहार रोड, पानी, बिजली, उद्योग, विकास और रोजगार पर हमारी सरकार ने जो काम किया उसको सफलता मिली है। मैं बिहार की जनता को शुभकामना देता हूं।

2025-11-14 02:38:37 pm

Bihar Result 2025 : बिहार के विकास के लिए विकास पुरुष को चुना - शांभवी चौधरी

LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, हमें जीत का कोई शक नहीं था लेकिन जिस तरीके से भारी बहुमत आ रहा है जनता की ओर से उन लोगों के लिए करारा जवाब है कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने विकास पुरुष को चुना है।

2025-11-14 02:31:10 pm

Bihar Result 2025 : हम पश्चिम बंगाल में भी जीतेंगे - HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं और शुभकामनाएं भी देता हूं। नई सरकार नए जोश के साथ बिहार के विकास के लिए काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी बिहार में जो योजनाओं की सौगात दे रहे हैं, वो जारी रहेगा। बिहार रफ्तार से आगे बढ़ चुका है। हम निश्चिततौर पर पश्चिम बंगाल में भी जीतेंगे।

2025-11-14 02:15:42 pm

Bihar Result 2025 : लोगों ने जो मुझ पर विश्वास जताया - मैथिली ठाकुर

अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, लोगों ने जो मुझ पर विश्वास जताया इसको लेकर मैं आगे बढ़ रही हूं। ये जीत मेरी नहीं है उन सभी लोगों की जीत है जिन्होंने मुझे पर विश्वास किया।

2025-11-14 02:09:59 pm

Bihar Result 2025 : हमने ऐसे रुझानों को बदलते देखा है - मनोज झा

बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है। यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।

2025-11-14 02:01:25 pm

Bihar Result 2025 : बिहार तो एक झांकी है आगे बंगाल बाकी है - प्रेम कुमार

बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला चढ़ाई हम बंगाल में करेंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे। वहां पर जो जंगलराज आ गया है और वहां की जनता को जंगलराज से मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे।

2025-11-14 01:57:07 pm

Bihar Result 2025 : भाजपा समर्थक मना रहे हैं जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं।
एनडीए 202 सीटों (BJP 91, JDU 81, LJP(RV) 21, HAMS 5, RLM 4) पर आगे चल रहा है, मतगणना जारी है।

[caption id="attachment_20101198" align="alignnone" width="704"]bihar assembly election result 2025 live updates see winner list पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोड़े। फोटो - ANI[/caption]

2025-11-14 01:55:42 pm

Bihar Result 2025 : एनडीए 200 के पार पहुंचा

मतगणना जारी है। एनडीए 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर बढ़त बनाए हुए है।
भाजपा 91 सीटों पर आगे
JD(U) 81
LJP(RV) 21
HAM(S) 5
RLM 4

2025-11-14 01:24:41 pm

Bihar Result 2025 : मोकामा से जीते अनंत सिंह

मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने करीब 30 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। राजद प्रत्याशी वीणा देवी को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह जेल में बंद हैं। 

2025-11-14 12:45:04 PM

Bihar Result 2025 : जनसुराज पार्टी को जनसमर्थन तो बहुत मिला - मनोज भारती

जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान उनकी पार्टी को जनसमर्थन तो बहुत मिला, लेकिन उसे मतों की शक्ल में परिवर्तित करने में सफलता नही मिली। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सभाओं में आई भीड़ बता रही थी कि लोगों को पलायन और रोजगार जैसे मुद्दों में रुचि तो बहुत है, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें ये समझने में सफलता नहीं मिली कि वह विकल्प जनसुराज ही है।

2025-11-14 12:25:12 PM

Bihar Result 2025 :  यह बिहार के लिए है दुर्भाग्य - पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य हैं

2025-11-14 12:14:11 PM

Bihar Result Live :  किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे - जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।

2025-11-14 11:30:36 AM

Bihar Result Live Update :  जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना - संजय कुमार झा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के सीएम चेहरे और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होता है। आप विश्लेषण कीजिए क्या कमी रह गई और इस तरह की स्थिति आपकी क्यों हो गई है।

2025-11-14 11:12:12 AM

Bihar Result Live Update :  NDA को मिल रहा है जनादेश - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रथम चरण और दूसरे चरण के बिहार चुनाव के वक्त ही जनता की बातों से ही लग रहा था कि NDA को जनादेश मिल रहा है। फिर एक बार NDA की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मन बना लिया था। जब जनता और मतदाता मन बना लेती है तो फिर कोई रोक नहीं सकता है।

2025-11-14 11:11:17 AM

Bihar Result Live Update :  परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा - अखिलेश प्रसाद 

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है… मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा।

2025-11-14 09:10:24 AM

Bihar Result Live Update : बरबीघा का सबसे पहले आएगा रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे पहले बरबीघा का रिजल्ट आएगा। जानकारी के लिए एक राउंड में 14 ईवीएम की गिनती होगी, जिसके लिए हर मतगणना केंद्र पर 14 टेबल लगाए गए हैं।

2025-11-14 08:00:00 AM

Bihar Result Live Update : उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा।