
गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमले के बाद बेटी अंकिता ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। PC: IANS
बेटी अंकिता प्रजापति ने कहा कि वे अपने पापा का 8 साल से इंतजार कर रही हैं कि वे कब जेल से रिहा होंगे। ऐसे में उन पर जानलेवा हमले ने हमारी चिंता बढ़ा दी है। हम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हैं कि वे हमारे पिता को सुरक्षा मुहैया कराए।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमें इस हमले की जानकारी केवल समाचारों के माध्यम से मिली। जेल अधिकारियों ने हमें कोई सूचना नहीं दी। मेरे पिता पर जानलेवा हमला हुआ, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने देखा कि उनके सिर पर कई बार वार किया गया। उन्होंने बताया कि परिवार को इस घटना के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है।
अंकिता ने योगी सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पिता को जेल में सुरक्षा दी जाए। वे वहां सुरक्षित नहीं हैं। वे आठ साल से जेल में हैं, उन्हें न्याय दिलाया जाए। उनके खिलाफ रेप का मामला बिना मेडिकल साक्ष्य के दर्ज किया गया, और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हमारा भी परिवार है, हमारे साथ और कितना अन्याय होगा? उनकी जमानत बार-बार खारिज की जा रही है। हम आठ साल से पापा का इंतजार कर रहे हैं।
पत्नी महाराजी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने समाचारों में देखा कि मेरे पति पर हमला हुआ है, इसलिए हम यहां पहुंचे। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री समय दें और मेरे पति की जान को खतरे से बचाएं। जेल में हमें उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। जेल में कैंची और हथियार कैसे पहुंचे? किसने और क्यों यह हमला किया? हमारी मांग है कि मेरे पति को सुरक्षा दी जाए और उनकी जमानत कराई जाए। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो।
गायत्री प्रसाद प्रजापति, जो पिछले आठ साल से बलात्कार के एक मामले में जेल में हैं, पर जेल के अंदर हमला हुआ। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, और हथियारों के जेल में पहुंचने के पीछे साजिश हो सकती है।
Published on:
01 Oct 2025 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
