Azam Khan Case Update: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान एक बार फिर से जेल जा सकते हैं। उनकी मुश्किलें फिलहाल जेल से बाहर आने पर भी कम होती नजर नहीं आ रही हैं।
अब भी 59 मामले सेशन कोर्ट और 19 मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट में आजम खान के खिलाफ लंबित हैं। इनमें से 3 मामले करीब-करीब फैसले की दहलीज पर हैं।
कौन-कौन से हैं मामले
क्रमांक | मामला | वर्ष / संदर्भ | आरोप / विवरण | वर्तमान स्थिति |
---|---|---|---|---|
1 | भड़काऊ भाषण मामला (2019 लोकसभा चुनाव) | 2019 | आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार में मतदाताओं को पुलिस के खिलाफ भड़काया और मतदान अवधि खत्म होने के बाद भी वोट डालने को उकसाया। | आचार संहिता उल्लंघन का मामला, फैसला किसी भी दिन आ सकता है। |
2 | अमर सिंह परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी | 2018 | इंटरव्यू के दौरान अमर सिंह और उनके परिवार पर टिप्पणी से विवाद; अमर सिंह ने लखनऊ में केस दर्ज कराया था, बाद में रामपुर स्थानांतरित। | MP-MLA कोर्ट में अंतिम चरण में। |
3 | सेना पर विवादित टिप्पणी | वर्ष उल्लेख नहीं | भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर केस दर्ज; आरोप है कि आजम खान ने सरकार विरोधी भाषण में सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। | गंभीर मामला, बहस पूरी हो चुकी, कोर्ट के आदेश का इंतजार। |
इसके अलावा शत्रु संपत्ति से जुड़े एक मामले में MP-MLA कोर्ट ने 1 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से आजम खान को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। इस केस में 3 धाराएं और पुलिस ने जोड़ दी हैं। बचाव पक्ष की माने तो धाराओं के विस्तार पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इसी वजह से फिलहाल आजम खान को कस्टडी में नहीं लिया गया। इसके अलावा उनके खिलाफ यतीमखाना बस्ती विवाद और किसानों की जमीन कब्जाने से जुड़े मामलों की सुनवाई भी जारी है। मामले में गवाहों से जिरह 25 सितंबर को होनी है।
सियासत में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि पहले वह अपना इलाज करवाएंगे। सेहत ठीक करेंगे उसके बाद वह सोचेंगे कि क्या करना है।
Published on:
24 Sept 2025 02:36 pm