Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NDA का कुनबा तिनका-तिनका बिखर रहा है,उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं: सुरेंद्र राजपूत

UP Politics: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने NDA पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग और BJP पर वोट चोरी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इस माहौल में NDA के सभी दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Oct 15, 2025

UP Politics

सुरेंद्र राजपूत ने NDA पर जोरदार हमला बोला। फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने NDA पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि NDA का कुनबा तिनका-तिनका बिखर रहा है। इसके डूबते जहाज में कोई सवारी नहीं करना चाहता।

'उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं'

उन्होंने दावा किया कि उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के बीच भी सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। राजपूत ने कहा कि चिराग पासवान नीतीश कुमार की सीटों पर जोर दे रहे हैं, जबकि मांझी भी पासवान के खिलाफ फॉर्म दे रहे हैं।

चुनाव आयोग और BJP पर वोट चोरी का आरोप

सुरेंद्र राजपूत ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार की लूट का हिस्सा लोग मांग रहे होंगे, इसलिए NDA बिखर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग और BJP पर वोट चोरी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इस माहौल में NDA के सभी दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

'महागठबंधन बिहार में सरकार बनाएगा'

उन्होंने महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारा महागठबंधन बिहार में सरकार बनाएगा। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ग्रेप-1 लागू होने पर उन्होंने BJP सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ग्रेप-1 लागू करना अच्छी बात है, लेकिन प्रदूषण को नियंत्रित करने के तरीके स्पष्ट करने चाहिए। पहले BJP हरियाणा में पराली जलने को प्रदूषण का कारण बताती थी। अब दिल्ली में BJP की सरकार है, तो प्रदूषण का कारण क्या है? क्या गंगा-जमुना साफ हो गई? ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद प्रदूषण की जिम्मेदारी पूरी तरह BJP की है। प्रदूषण कम नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी BJP की होगी।

IPS पूरन कुमार आत्महत्या मामले में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के बाद मृतक के परिवार और पूरे दलित समाज में भरोसा जगा है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के जाने के बाद परिवार पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ। हम दलित समाज को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि राहुल गांधी पिछड़े, दलित, आदिवासी, महिलाओं, नौजवानों और किसानों की लड़ाई अंतिम समय तक लड़ेंगे और पूर्ण न्याय दिलाएंगे।