Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

ब्रज में अभी भी बाकी है होली, 22 मार्च तक उड़ेंगे गुलाल, जानें कहां होंगे कार्यक्रम

Mathura Holi 2025: ब्रज में होली का त्योहार 22 मार्च तक मनाया जाएगा। अगर आप भी ब्रज की प्रसिद्ध होली में शामिल होना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।

ब्रज में अभी भी बाकी है होली, 22 मार्च तक उड़ेंगे गुलाल, जानें कहां होंगे कार्यक्रम

Braj Ki Holi 2025: कान्हा की नगरी ब्रज में होली काफी धूमधाम से खेली जाती है। जहां पूरे देश में होली 14 मार्च तक खेली गई, वहीं ब्रज में होली 22 मार्च तक खेली जाएगी। ब्रज में अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थानों पर होली का कार्यक्रम होती है। आपको बता दें कि अगर आप भी ब्रज की होली में शामिल होना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। आप 22 मार्च तक ब्रज के होली महोत्सव में शामिल हो सकते हैं।

40 दिनों तक खेली जाती है ब्रज की होली

दरअसल, ब्रज की होली करीब 40 दिन तक चलती है, जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी के दिन से ही हो जाती है। वहीं, इस 40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होता है। ब्रज की इस होली में शामिल होने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी काफी लोग आते हैं। आइए जानते हैं ब्रज में अभी आप कौन-कौन से होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं…

यह भी पढ़ें: ब्रज की होली में शामिल हुए 50 लाख श्रद्धालु, 10 दिनों तक मनाया महोत्सव

ब्रज में होली 2025 के बचे हुए कार्यक्रम

17 मार्च- जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा।

18 मार्च- मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

19 मार्च- गांव बैठन का हुरंगा खेला जाएगा।

20 मार्च- गिडोह का हुरंगा खेला जाएगा।

21 मार्च- छड़ीमार होली महावन खेला जाएगा।

22 मार्च- वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा।