प्रेमानंद जी महाराज का आज नाम कौन ही नहीं जानता। हर धर्म समुदाय के लोग अनुयायी हैं। महाराज जी से एकांतिक वार्तालाप करने के लिए बड़े-बड़े सेलीब्रिटी आश्रम में पहुंचते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आश्रम में पहुंचे थे। उन्होंने महाराज जी से एकांतिक वार्तालाप किया और कुछ प्रश्न पूछे। महाराज जी ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। अब महाराज जी के आश्रम में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज कुंद्रा ने महाराज जी के सामने एक प्रस्ताव रखा।
वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने महाराज जी के सामने एक ऐसा प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सुनकर महाराज जी के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी भी चौंक गई।
दोनों ने महाराज का आशीर्वाद लिया और फिर एकांत में उनसे बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह अपनी एक किडनी उन्हें देना चाहते हैं।
महाराज जी ने राज कुंद्रा के प्रस्ताव को बड़े ही विनम्र भाव से ठुकरा दिया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि, 'आप स्वस्थ रहें, यही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।' इसके साथ उन्होंने कहा कि राधा रानी ने जितनी सांसे दी हैं वह पर्याप्त हैं। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई लोग महाराज को किडनी दान करने की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन वह हर बार इसे विनम्र भाव से इसे अस्वीकार कर देते हैं।
Published on:
14 Aug 2025 08:22 pm