Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ: मध्यान भोजन की रसोइयों ने 7 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट परिसर सैकड़ो की संख्या में अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोईया महा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले रसोईया कर्मचारियों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। और एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस दौरान रसोइयों ने नारे बाजी किया। हमारी मांगे पूरी हो, हमारा मानदेय बढ़ाया जाए के नारे लगाए।

2 min read

मऊ

image

Abhishek Singh

Oct 14, 2025

Mau News: मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर सैकड़ो की संख्या में अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोईया महा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले रसोईया कर्मचारियों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। और एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस दौरान रसोइयों ने नारे बाजी किया। हमारी मांगे पूरी हो, हमारा मानदेय बढ़ाया जाए के नारे लगाए।


संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, संरक्षक सुरेन्द्र नाथ गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री पोषण मध्याह्न भोजन योजना) में लगभग 3 लाख 60 हजार गरीब, असहाय, विधवा रसोईया कार्यरत हैं। यूपी सरकार के स्कूल मर्जर नीति के कारण उन्हें निकाला जा रहा है। रसोइयों को वर्तमान में मात्र 2 हजार रुपए मानदेय मिल रहा है। जिससे रसोईया अपना एवं अपने बच्चों का पालन पोषण व उनको शिक्षा से नहीं दे पा रही हैं। उच्च न्यायालय हाई कोर्ट प्रयागराज के द्वारा दिए गए आदेश का पालन करते हुए हम रसोइयों को न्यूनतम वेतन तय कर 2005 से अबतक का बकाया एक मुश्त तत्काल दिया जाए।

रसोइयों ने कहा कि हम सब रसोईया एग्जाम कार्य करते हैं परंतु हमें मात्र 10 माह का मन दे दिया जा रहा है जो नाईट में नहीं है हमें 12 माह का मानदेय दिया जाए। साथ ही हम रसोइयों को कम से कम 10 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाए क्योंकि रसोइयों को बीमार होने या किसी जरूरी काम से विद्यालय ना वो जमाने की वजह से या तो विद्यालय से हटा दिया जाता है या तो निकाल दे जाने की धमकी दी जाती है। साथ ही रसोइयों ने कहा कि हम रसोईया गया लकड़ी पर मीठे मिल बनाने का कार्य करते हैं जिससे हर समय दुर्घटना होने की संभावना बनी गति है तथा कई जगह पर दुर्घटना हो भी जाती है इसलिए हम रसोइयों को कम से कम 10 लाख का निशुल्क बीमा दिया जाए।

प्रदर्शन के दौरान सुरेन्द्र नाथ गौतम, संगीता यादव, सुमन गोंड, रणजीत भारती, किरण देवी समेत सैकड़ो रसोईया मौजूद रही।