
Mau News, Pc: Abhishek Singh
Mau News: मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी विसर्जन घाट पर सोमवार दोपहर स्नान के दौरान तमसा नदी में डूबने से एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में आधा दर्जन युवक तमसा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात महिला भी वहां पहुंची और नदी में उतरने लगी। युवकों ने उसे गहरे पानी में जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला नहीं मानी और नदी में उतर गई। तेज बहाव के कारण वह कुछ ही देर में गहराई में समा गई और डूब गई।
घटना की सूचना युवकों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद किया गया।
शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ ही इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से भी पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।
Published on:
03 Nov 2025 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
