
सपा नेता ST हसन का बड़ा बयान। फोटो सोर्स-IANS
UP Politics: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद सपा नेता ST हसन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर हम एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे तो चुनाव जीतना संभव नहीं है। दूसरे गठबंधन को इसका फायदा मिल जाता है।
मुरादाबाद में सपा नेता ST हसनने कहा, ''बिहार में महागठबंधन की हार के कई कारण हैं। अगर गठबंधन के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, तो जाहिर है BJP को फायदा होगा। BJP सही माहौल बनाने में माहिर है। BJP घर-घर में भी फूट डाल देती है। एक वक्त हमारी पार्टी में भी फूट डाल दी गई थी।''
वहीं, NDA की जीत पर यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "पूरे देश और विपक्ष को बड़ा संदेश बिहार की जनता ने दिया है। तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी का नींद से जागने का समय आ गया है, लेकिन वे जागे नहीं हैं। जनता ने जब-जब विपक्ष को काम करने का मौका दिया है, तब-तब इसने जनादेश का अपमान किया है। जनता NDA को इसलिए जनादेश दे रही है, क्योंकि पूरे देश में धरातल पर हमने काम किया है।'' उन्होंने कहा कि बिहार जंगलराज के लिए मशहूर था। NDA ने बिहार को जंगलराज से निकालकर युवाओं के सपने को पूरा किया।
इसके अलावा बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं। पश्चिम बंगाल में सरकार के इशारे पर महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं हो रही हैं।''
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से हमेशा देश और समाज को गुमराह करने का काम किया। अपने मूल एजेंडे से कांग्रेस भ्रमित हो चुकी है। अब किसी तरह कांग्रेस सिर्फ सत्ता हथियाना चाहती है। जनादेश का अपमान करना कांग्रेस और विपक्ष की कमजोरी है।
Published on:
15 Nov 2025 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
