7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी का अब दिखेगा असली रूप! इस हफ्ते Cold Wave से कांपेंगे लोग, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast: मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 07, 2025

cold weather Maharashtra

महाराष्ट्र में शीत लहर की चेतावनी (Photo: ANI/File)

Cold Wave Alert: देशभर में कड़ाके की ठंड लौट रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। ठंडी हवाएं दक्षिण दिशा की ओर बहना शुरू करेंगी। परिणामस्वरूप, पूरे महाराष्ट्र में ठंड का जोर बढ़ेगा और सोमवार से राज्य में शीतलहर (Cold Wave) का असर दिखने लगेगा।

मौसम विभाग ने मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में ठंड का जोर बढ़ने की भविष्यवाणी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 10, 11 और 12 दिसंबर, इन तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, आज 7 दिसंबर से ही पारा गिरना शुरू हो जाएगा। इस दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और कोंकण में हर जगह ठंड अधिक होगी। आईएमडी ने भंडारा, गोंदिया, नागपुर और वर्धा में अगले दो दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञ अभिजीत मोडक (Abhijit Modak) के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून (NEM) का प्रभाव कम होने के साथ ही महाराष्ट्र में अब कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। इस सप्ताह राज्यभर में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। उम्मीद है कि 10 से 13 दिसंबर के बीच इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।

कहां कितना गिरेगा पारा?

मोडक के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ में हाड़ कांपने वाली ठंड देखने को मिलेगी। उत्तर महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) से लेकर जलगांव (Jalgaon) तक में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि विदर्भ (Vidarbha) क्षेत्र में भी विशेष रूप से अकोला (Akola) से नागपुर (Nagpur) तक तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। खुले कृषि क्षेत्रों में तापमान और नीचे जा सकता है।

वहीँ, डेक्कन क्षेत्र की बात करें तो पुणे (Pune) से अहिल्यानगर (Ahilyanagar) और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) तक के इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

कोंकण और मुंबई में भी कांपेंगे लोग

आंतरिक कोंकण (Interior Konkan) के क्षेत्रों में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जबकि मुंबई सहित तटीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 30 नवंबर को मुंबई में न्यूनतम तापमान गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद पारा लगातार चढ़ा।

रात में कंपकंपी, दिन में गर्मी!

रात के तापमान में भारी गिरावट के बावजूद, दिन के अधिकतम तापमान में खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। सूखी उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते, दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इसका मतलब है कि राज्य के लोगों को दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड यानी दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर महसूस होगा।