4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरुपति बालाजी के दर्शन कर लौट रहे दंपत्ति की भीषण हादसे में मौत, दो बच्चे घायल

Tirupati Balaji Devotee accident: तिरुपति बालाजी के दर्शन से लौटत समय हुए भीषण सड़क हादसे में बारामती के दंपति की जान चली गई। हादसे में उनके दो बच्चे घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 03, 2025

Tirupati Balaji Devotee accident

तिरुपति बालाजी के दर्शन कर लौट रहे पुणे के दंपत्ति की मौत (Photo: IANS)

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती शहर के शिवाजीनगर इलाके में एक दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी के दर्शन कर लौट रहे एक दंपत्ति की कर्नाटक के हुबली के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में उनके दो बच्चों को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान अनिल सदाशिव जगताप (50) और उनकी पत्नी वैशाली अनिल जगताप (45) के रूप में हुई है। अनिल जगताप बारामती स्थित एक डेयरी इंडस्ट्रीज में काम करते थे। इस हादसे में उनके बच्चे अथर्व (24) और बेटी अक्षता (20) भी जख्मी हो गईं। अक्षता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ भीषण हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, जगताप परिवार शनिवार (29 नवंबर) को बारामती से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए निकला था। बुधवार (3 दिसंबर) की सुबह करीब साढ़े चार बजे दर्शन कर वापस लौटते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

यह दुर्घटना कर्नाटक में हुबली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे अनिल जगताप की कार पीछे से उस ट्रक से टकरा गई, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस भीषण टक्कर के बाद अनिल जगताप की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत हुबली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में घायल हुए उनके दोनों बच्चों को उपचार दिया गया, जिनकी जान बच गई है। इस कार में उनके रिश्तेदार का एक छोटा बच्चा भी मौजूद था, लेकिन सौभाग्य से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

जगताप दंपत्ति की असामयिक मृत्यु के बाद बारामती शहर के शिवाजीनगर इलाके में मातम पसर गया है और हर कोई इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।