Girls Marriage: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती देने वाले मामले ने सभी को चौंका दिया है। दो बहनों ने आपस में शादी कर ली। दोनों का आपस में ममेरी और फुफेरी बहनों का रिश्ता है।
दोनों बहने अब पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। दोनों अपना फैसला परिवार के विरोध के बावजूद बदलने को तैयार नहीं है। मुजफ्फरनगर में रहने वाली लड़की और सिखेड़ा थाना इलाके की रहने वाली लड़की की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। आपस में दोनों का ममेरी और फुफेरी बहनों का रिश्ता है।
धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती मुलाकात के बाद गहरी होती चली गई और देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया इस दौरान दोनों की फोन पर भी बातचीत हो रही थी। इस बात से दोनों के घरवाले नाराज थे।
बताया जा रहा है घरवालों के विरोध के चलते 26 फरवरी को दोनों बहनों ने घर को छोड़ दिया। जिसके बाद से दोनों गाजियाबाद में एक किराए के मकान में रह रही हैं। निजी फैक्ट्री में वह काम करने लगीं। इस दौरान एक लड़की के पिता ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। इस शिकायत में उन्होंने दूसरी लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी का अपहरण उसकी बहन ने कर लिया है।
जिसके बाद लड़की की तलाश पुलिस ने शुरू की। पुलिस ने दोनों से संपर्क कर उन्हें थाने में बुलाया। इस दौरान एक लड़की ने सिंदूर लगाकर पहुंची तो दूसरी पैंट-शर्ट में पहुंची। थानें में दिए गए बयान में लड़कियों ने कहा कि 6 दिन पहले दोनों ने शादी कर ली है। परिवार वालों से उन्हें जान का खतरा है। इन दौरान एक लड़की ने कहा कि उसका लड़कों में कोई इंटरेस्ट नहीं है।
Published on:
09 Aug 2025 11:42 am