CG News: स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 135 बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली का शुभारंभ तेलसी स्थित बीएसएफ सामरिक मुख्यालय से कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार और अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मोटरसाइकिल सवार जवानों और स्थानीय युवाओं का जोश देखने लायक था। रैली खेल परिषद मैदान, घड़ी चौक और बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए देशभक्ति के नारों से गूंजती रही। रास्ते भर नगरवासी, महिलाएं और बच्चे तिरंगा लहराकर जवानों का स्वागत करते रहे। स्कूली बच्चों ने भी रैली के साथ कदम मिलाए।
कोण्डागांव/आज़ादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, रैली एवं बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में बड़ी संया में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बड़ेराजपुर, माकड़ी विकासखंड के बिहान समूह की महिलाएं भी गांवों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरे गांव का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 188 बटालियन के जवानों ने मंगलवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर में तिरंगा बाइक रैली निकली। रैली की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय से हुई, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-30 होते हुए बंधा तालाब पार्क और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों से गुजरी।
देशभक्ति का संदेश बच्चों तक पहुँचाने के लिए रैली केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव, नवोदय विद्यालय और कोण्डागांव पीजी कॉलेज परिसर से भी गुजरी, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया। रैली में वाहिनी के अधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध रूप से शहर की सड़कों पर निकले।
देशभक्ति के नारों और जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। लोग अपने घरों की छतों और सड़क किनारे खड़े होकर इस नजारे को कैमरे में कैद करते रहे और पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया। इस मौके पर कमांडेंट भावेश चौधरी ने कहा तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और समान का प्रतीक है। इस मौके पर अभिज्ञान कुमार, दीपक सिंह, डॉ. राहुल चन्द्रन आरपी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संया मे मौजूद रहे।
आयोजक: 135 बटालियन बीएसएफ, नारायणपुर
अभियान: हर घर तिरंगा
रैली मार्ग: बीएसएफ मुख्यालय - खेल परिषद मैदान - घड़ी चौक - बाजार क्षेत्र
विशेषताएँ: जोशीले देशभक्ति नारे, स्कूली बच्चों व नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी
मुख्य उद्देश्य: हर घर पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना
रैली का समापन खेल परिषद मैदान में राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी संघ प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और बड़ी संया में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
तेलसी स्थित बीएसएफ सामरिक मुख्यालय से कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार, डीसी अनिरुद्ध कुमार और कुलदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मोटरसाइकिलों पर सवार जवान और स्थानीय युवा खेल परिषद मैदान, घड़ी चौक होते हुए नारायणपुर बाजार तक पहुंचे।
पूरे मार्ग में ‘‘भारत माता की जय’’, ‘‘वंदे मातर’’ और ‘‘गर्व हमारा - हर घर तिरंगा’’ जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे। नगरवासी अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर रैली का स्वागत करते रहे, वहीं महिलाओं और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराकर जवानों का उत्साह बढ़ाया।
रैली देखने पहुंचे स्कूली बच्चों ने तिरंगे के साथ कदम मिलाए। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को गहरा करते हैं।
कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि अभियान का मकसद हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से जोड़ना और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।
CG News: कार्यक्रम के साथ-साथ सर्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामवासी और बिहान समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली और स्वच्छता अभियान ने न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समान की भावना को मजबूत कर रहा है, बल्कि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया जा रहा है। इसी तरह यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक निरंतर आयोजित की जाएगी, ताकि जन-जन में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश और प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
Published on:
13 Aug 2025 01:56 pm