Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Exit Poll: बिहार में MY ने किस पार्टी को दिए वोट, सामने आ गए आंकड़े

Axis My India exit poll 2025: एक्सिस माय इंडिया ने बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Nov 12, 2025

एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल आया सामने

एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल आया सामने (Photo-IANS)

Bihar Exit Poll: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। अब एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जारी अधिकतर एग्जिट पोल में बिहार में सत्ता परिवर्तन नहीं बताया जा रहा है। एग्जिट पोल के अनुमान से एनडीए खुश नजर आ रही है, वहीं महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है, लेकिन जर्नो मिरर ने महागठबंधन की सरकार बनाई है। वहीं बुधवार को एक्सिस माय इंडिया ने भी एग्जिट पोल जारी किया है।

MY ने किसे दिया वोट

बिहार में MY वोट बैंक गेम चेंजर की भूमिका में रहा है। एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जातिवार एग्जिट पोल जारी किए है। Axis My India के मुताबिक विधानसभा चुनाव में MY ने महागठबंधन को जमकर वोट दिया है। बता दें कि एमवाई महागठबंधन का कोर वोटर रहा है।

मुसलमानों ने किस गठबंधन को कितना दिया वोट

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक राजद को 79 प्रतिशत मुस्लिमों ने वोट दिया है। इसके अलावा एनडीए को 8 प्रतिशत मुसलमानों ने वोट दिया है। वहीं जन सुराज को महज 2 प्रतिशत वोट देने का अनुमान जताया है।

प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव के दौरान कई मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। एग्जिट पोल के अनुसार इसके बाद भी वे मुस्लिमों को अपनी तरफ आकर्षित करने में असफल रहे है। वहीं 11 प्रतिशत लोगों ने अन्य को वोट दिया है। इसमें AIMIM भी शामिल है।

यादवों ने किस गठबंधन को कितना दिया वोट

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यादवों ने महागठबंधन को 90 प्रतिशत वोट दिया है। वहीं एनडीए को 6 और जन सुराज को 1 प्रतिशत वोट मिले है। इसके अलावा 3 प्रतिशत अन्य को मिले है।

PK और तेज प्रताप नहीं दिखा पाए प्रभाव

बता दें किबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद मंगलवार शाम को जारी किए गए ज़्यादातर एग्ज़िट पोल अनुमानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने का अनुमान जताया है। दूसरे नंबर पर महागठबंधन को रखा गया है। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव की पार्टी इस चुनाव में अपना कोई प्रभाव नहीं दिखा पाई।

एग्जिट पोल के नतीजे ये हैं

एग्जिट पोलNDAमहागठबंधनअन्य
JVC Polls 135-15088-1033-6
मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS)147-16760- 702-10
People's Insight133-15975-1013-6
People's Pulse133-15975-1012-11
पोल डायरी184-20932-491-5
टाइम्स नाउ143955
न्यूज 24152847
रुद्र रिसर्च140-15284-973-6
चाणक्य130-138100-1083-5

2020 में किसने कितनी सीटें जीती

पार्टीकितनी सीटों पर चुनाव लड़ीजीत
राजद14475
बीजेपी11074
जेडीयू11543
कांग्रेस7019
CPI (ML)1912
वीआईपी134
HAM74
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी42
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया62

2015 में किसने कितनी सीटें जीती

पार्टीकितने सीटों पर चुनाव लड़ीजीत
राजद10180
जेडीयू10171
बीजेपी15753
कांग्रेस4127
भाकपा (माले)983
लोक जनशक्ति पार्टी422
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी232
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 211
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)60
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)320
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी880