Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तेजस्वी को मोहल्ले का आदमी नहीं जानता’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर किया प्रहार

बिहार चुनाव के रुझानों में NDA को बढ़त मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला और जीत का माहौल 2010 जैसा बताया। उन्होंने लालू, तेजस्वी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेतृत्व को भी चुनावी हारों का जिम्मेदार ठहराया।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Devika Chatraj

Nov 14, 2025

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (IANS)

बिहार में दो चरणों में संपन्न हुए 2025 विधानसभा चुनाव के नतीजे आज शाम तक सामने आएँगे। वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में NDA गठबंधन ने महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए भारी बढ़त बना ली है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया टीवी से बातचीत में NDA की संभावित जीत पर खुशी जताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 2010 की तरह का माहौल बताया और लालू यादव, राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को 'जेल-बेल' का प्रतीक करार दिया।

'2010 जैसी जीत दिख रही थी'-गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा, मुझे 2010 की तरह माहौल दिख रहा है। एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव थे जिनकी खासियत जेल और बेल थी और ये जंगलराज, झूठ, अराजकता, नौकरी के बदले जमीन लेने के प्रतीक थे। इन्होंने बढ़-चढ़कर वादे किए मगर जनता ने भरोसा नहीं किया और बिहार की जनता अमन, चैन, शांति के साथ विकास चाहती थी।" उन्होंने आगे कहा, "लालू जी 15 साल रहे और अपने परिवार का सशक्तिकरण किए, महिला के नाम पर अपनी पत्नी का सशक्तिकरण किया। वहीं नीतीश कुमार और मोदी जी ने गरीब महिलाओं का सशक्तिकरण किया।"

तेजस्वी-राहुल पर हमला

केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "तेजस्वी अगर लालू यादव के बेटे नहीं होते तो उन्हें मोहल्ले का आदमी नहीं जानता। राहुल गांधी अगर गांधी परिवार की जगह हमारे जैसे परिवार में होते तो गांव के लोग नहीं पहचानते। तेजस्वी यादव की अपनी लेगेसी नहीं है। लोगों ने कहा कि जंगलराज फिर से नहीं और राघोपुर ने भी जंगलराज को नकार दिया।"

'गांधी परिवार छोड़े बिना नहीं सुधरेगी'

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "जब तक कांग्रेस का नेतृत्व गांधी परिवार के साथ रहेगा तब तक कांग्रेस की यही दुर्गति रहेगी। यह 35वां चुनाव हार रहे हैं। कांग्रेस की बदकिस्मती ये है कि उसे नेहरू परिवार को छोड़कर कुछ दिखता ही नहीं। बेचारे खड़गे जी इतने बुजुर्ग हैं और मैं जब उनकी भाषा देखता हूं तो दया आती है।"


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग