
महागठबंधन की सरकार बनेगी- सुप्रीया श्रीनेत (Photo-IANS)
Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान पूरे होने के बाद एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। हालांकि महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे और प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।
कांग्रेस प्रवक्तता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को कहा " मैं एग्जिट पोल पर कुछ नहीं कहूंगी। हम इस पर तब बात करेंगे, जब नतीजे आएंगे। हालांकि बिहार सबक सिखाएगा, क्योंकि यहां लोगों के मतदान के अधिकार के साथ हेरफेर की गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि महागठबंधन ही सरकार बनाएगा।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, "यह एग्जिट पोल गलत है। मैंने एक रैली को संबोधित किया था। जनता ने बीजेपी सरकार को हटाने का फैसला कर लिया है।" साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम कम से कम 175 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
मंगलवार को चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल ने एनडीए के जीतने के अनुमान लगाए और महागठबंधन को बहुत पीछे बताया। एग्जिट पोल के मुताबिक प्रशांत किशोर की पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
बिहार में मतदान दो चरणों में हुए थे। दोनों चरणों में 66.91% मतदान दर्ज हुए। इलेक्शन कमीशन के अनुसार, बिहार में 1951 के बाद इस साल सबसे ज्यादा मतदान दर्ज हुए हैं। पहले चरण में 65.08% वोट दर्ज हुए थे।
Updated on:
12 Nov 2025 05:27 pm
Published on:
12 Nov 2025 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
