
राजद नेता तेजस्वी यादव (Photo-IANS)
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। इससे पहले, तमाम संस्थाओं ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। ज्यादातर सर्वे एनडीए (BJP+JDU) को बढ़त दिखा रहे हैं। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल्स महागठबंधन के पक्ष में भी देखे जा रहे हैं।
फलोदी सट्टा बाजार के बाद एक और एग्जिट पोल ने यह दावा किया है कि बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार बन रही है। दरअसल, डीबी लाइव व इलेक्टलाइन के सर्वे में महागठबंधन को बढ़त मिलते दिखाया गया है।
डीबी लाइव व इलेक्टलाइन के एग्जिट पोल्स के मुताबिक, महागठबंधन को 130-144 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एनडीए बहुमत के लिए कुछ सीटों से पिछड़ सकता है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 90-110 सीटें मिल रही हैं। इसके अलावा, अन्य को ज्यादा से ज्यादा आठ सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
डीबी लाइव व इलेक्टलाइन के एग्जिट पोल्स में यह भी दावा किया गया है कि मिथिला, तिरहूत, सीमांचल व अंग क्षेत्र में महागठबंधन जबरदस्त प्रदर्शन कर सकता है। इसके अलावा, शाहबाद, मगध और कोसी में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर होगी।
तमाम एग्जिट पोल्स को लेकर बाद बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत का अनुमान लगाने वाले कई एग्जिट पोल का स्वागत किया।
प्रसाद ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे आश्चर्यजनक नहीं हैं, बल्कि ये 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में राज्य में आए बदलाव पर केंद्रित हैं।
तारकिशोर प्रसाद ने कहा- हमें बिहार के मतदाताओं पर भरोसा है। हमें अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भरोसा है। एनडीए और भाजपा निश्चित रूप से जीत का परचम लहराएंगे।
इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त होने और एग्जिट पोल आने के कुछ घंटों बाद, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने बिहार चुनावों में एनडीए की संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार से कांग्रेस और राजद का सफाया शुरू हो गया है।
शर्मा ने दावा किया कि एनडीए बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। बिहार में मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए। पीपुल्स पल्स पोल सर्वे ने एनडीए को 133-159 सीटें, महागठबंधन को 75-101 सीटें और जन सुराज को 0-5 सीटें दी हैं। अन्य को 2-8 सीटें मिलने की संभावना है।
पीपुल्स इनसाइट के सर्वेक्षण में एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें, जन सुराज को 0-2 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इसके अलावा, जेवीसी सर्वेक्षण के अनुसार, एनडीए को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें, जन सुराज को 0-1 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिलने की संभावना है।
Published on:
12 Nov 2025 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
