
कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत की दर्ज (Photo-IANS)
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन को महज 35 सीटों पर जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ एनडीए ने 243 में में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है। महागठबंधन में सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस का रहा है। कांग्रेस ने महज 6 सीटों पर ही जीत हासिल की है। जबकि राजद को 25 पर जीत मिली है। पार्टी ने 61 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस पार्टी ने 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और 19 पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार 61 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए और महज 6 सीटों पर ही जीत मिली। नतीजों के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। इन 6 में से चार सीटें सीमांचल से जीती है। इस चुनाव में कांग्रेस को 16 सीटों का नुकसान हुआ है।
बता दें कि कांग्रेस पिछली जीती 19 में से 3 सीटें बचाने में सफल रही है। पार्टी ने अररिया, किशनगंज और मनिहारी में जीत दर्ज की है। इन सीटों पर 2020 में भी जीत दर्ज की थी। वहीं तीन नई सीटों को भी जोड़ा है। कांग्रेस ने वाल्मीकि नगर, चनपटिया और फारबिसगंज में जीत दर्ज की है। इनमें से दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर जेडीयू को मात दी है।
वाल्मीकि नगर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद ने जेडीयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 1675 वोटों से मात दी। कांग्रेस प्रत्याशी को 107730 वोट मिले, जबकि JDU प्रत्याशी को 106055 वोट मिले।
चनपटिया से कांग्रस प्रत्याशी अभिषेक रंजन ने जीत दर्ज की। इस सीट पर उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार 602 वोटों से हराया। कांग्रेस को 87538 वोट मिले, वहीं बीजेपी को 86936 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर जन सुराज के मनीष कश्यप रहे। मनीष कश्यप को 37172 वोट मिले।
फारबिसगंज सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज बिश्वास ने महज 221 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार को 120114 जबकि बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 119893 वोट मिले।
| विधानसभा | प्रत्याशी का नाम | कुल वोट | कितने वोटों से मिली जीत |
| वाल्मीकि नगर | सुरेंद्र प्रसाद | 107730 | 1675 |
| चनपटिया | अभिषेक रंजन | 87538 | 602 |
| फारबिसगंज | मनोज बिश्वास | 120114 | 221 |
| अररिया | अबिदुर रहमान | 91529 | 12741 |
| किशनगंज | कमरुल होदा | 89669 | 12794 |
| मनिहारी | मनोहर प्रसाद सिंह | 114754 | 15168 |
| विधानसभा | प्रत्याशी का नाम |
| अररिया | अबिदुर रहमान |
| औरंगाबाद | आनंद शंकर सिंह |
| भागलपुर | अजीत शर्मा |
| बिक्रम | सिद्धार्थ सौरव |
| बक्सर | संजय तिवाड़ी |
| चेनारी | मुरारी प्रसाद गौतम |
| हिसुआ | नीतू कुमारी |
| जमालपुर | अजय कुमार सिंह |
| कदवा | शकील अहमद खान |
| करगहर | संतोष कुमार मिश्रा |
| कस्बा | मोहम्मद अफाक आलम |
| खगरिया | छत्रपति यादव |
| किशनगंज | इजहारुल हुसैन |
| कुटुम्बा | राजेश कुमार |
| महाराजगंज | विजय शंकर दुबे |
| मनिहारी | मनोहर प्रसाद सिंह |
| मुजफ्फरपुर | बिजेंद्र चौधरी |
| राजापाकर | प्रतिमा कुमारी |
| राजपुर | विश्वनाथ राम |
Published on:
16 Nov 2025 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
