
बिहार चुनाव के एग्जिट पोल आए सामने
Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है, जबकि जर्नो मिरर के एग्जिट पोल ने महागठबंधन की सरकार बनाई है। हालांकि कई बार एग्जिट पोल के नतीजे चुनाव परिणाम के दिन गलत साबित भी हुए हैं। आइए जानते हैं कब-कब वास्तविक नतीजे एग्जिट पोल के विपरीत आए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एग्जिट पोल ने जो अनुमान लगाए थे, वे वास्तविक परिणाम से काफी अलग निकले। ज्यादातर एग्जिट पोल ने महागठबंधन की जीत के अनुमान लगाए थे, लेकिन चुनाव के परिणाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में रहे।
एग्जिट पोल्स के अनुसार, महागठबंधन को 243 सीटों में से बहुमत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन एनडीए ने 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। बीजेपी ने 74 सीटें जीती और एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बनी। जेडीयू को 43 सीटें मिलीं। हम और वीआईपी ने 4-4 सीटें जीती। वहीं महागठबंधन को सिर्फ 110 सीटें मिली थीं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल्स में कुछ सर्वे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया था। वहीं कुछ प्रमुख सर्वे जैसे इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को ज्यादा सीटें (134-160) और टीएमसी को 130-156 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। लेकिन वास्तविक रिजल्ट और अनुमानों में बहुत अंतर पाया गया था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 213 सीटों के साथ जोरदार जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी सिर्फ 77 सीटें ही जीत पाई थी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स में कुछ सर्वे ने बीजेपी के एक एकतरफा जीतने या बड़ी जीत हासिल करने का अनुमान लगाया था। एबीपी न्यूज-सी-वोटर जैसे कुछ मुख्य सर्वे में बीजेपी को 70 से ज्यादा सीट जीतने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन वोटों की गिनती होने पर स्थिति कुछ और ही थी। वास्तविक परिणाम त्रिशंकु विधानसभा के रूप में आया। बीजेपी ने 40 सीटें जीती, लेकिन बहुमत हासिल नहीं कर पाई। कांग्रेस ने 31 31सीटें और जेजेपी ने 10 सीटें जीती थीं। अंत में बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल्स में बीजेपी और कांग्रेस के बीच भयंकर टक्कर का अनुमान लगाया गया था, जिसमें कुछ पोल्स ने बीजेपी को थोड़ी ज्यादा सीट मिलने का अनुमान लगाया था। TIMES NOW-CNX Mega Exit Poll में बीजेपी को 126 सीटें और कांग्रेस को 89 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। लेकिन वास्तविक परिणामों में कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल कर बसपा और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई, जबकि बीजेपी 109 सीटें जीतकर भी चूक गई।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया था, जिसमें ज्यादातर पोल्स ने कांग्रेस को बहुमत से जीतने के अनुमान लगाए थे। कई सर्वे में कांग्रेस के लिए 50 से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई थी, जबकि बीजेपी के 18 से 32 सीटों के बीच ही रहने का अनुमान था। लेकिन वास्तविक चुनाव परिणाम एग्जिट पोल्स के अनुमानों से पूरी तरह उल्टे थे। बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि कांग्रेस केवल 37 सीटें जीत पाई थी।
Published on:
11 Nov 2025 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
